फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Her one sided be-loved came in favor of viral letter girl Pinky, said- I will reply on Valentine's Day

BIHAR: वायरल लेटर गर्ल पिंकी के फेवर में आया उसका वन साइडेड बी-लव्ड, कहा- वैलेंटाइन डे को दूंगा जवाब

Fri, 10 Feb 2023 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 Feb 2023 11:37 PM IST
सार

पटना की पिंकी द्वारा वैलेंटाइन वीक के शुरुआत पर सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने वन साइडेड लवर से शादी करने के लिए ख़ुद को रोजगार देने की मांग करती उसका लिखा वायरल चिट्ठी अब काफी चर्चे में है। प्रभात ने एक गीतमय वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
Her one sided be-loved came in favor of viral letter girl Pinky, said- I will reply on Valentine's Day
वायरल लेटर गर्ल पिंकी के फेवर में आया उसका वन साइडेड बी-लव्ड - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

पटना की पिंकी द्वारा वैलेंटाइन वीक के शुरुआत पर सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने वन साइडेड लवर से शादी करने के लिए ख़ुद को रोजगार देने की मांग करती उसका लिखा वायरल चिट्ठी अब काफी चर्चे में है। पिंकी का लव लेटर अब सोशल साइट्स पर इतना वायरल हो गया है कि बिहार की मीडिया उसके लेखक प्रेमी को खोजने निकल पड़ी। खोजने पर उसका प्रेमी प्रभात बांधुल्य चिट्ठी वायरल होने के दिन ही औरंगाबाद में मिल गया। उस वक्त उन्होंने मीडिया से खुलकर बातें भी की। प्रभात बांधुल्य ने बताया कि पिंकी के वन साइडेड लव को उसने इसलिए इंकार कर दिया था कि क्यों कि वह पहले से ही रिलेशन में है। वन साइडेड लवर पिंकी ने उसका नाम लेकर तो खुद हिट हो गयी लेकिन मुझे फंसवा दिया। प्रभात ने बताया कि यह जानकर असली वाली लवर रूठ गयी है।अब उसे मनाना है। लेकिन प्रभात ने पिंकी की रोजगार की मांग से अपनी सहमति जताई है। उन्होंने तेजस्वी से बेरोजगारो को रोजगार देने की मांग करते हुए खुद भी उनसे मिलने की बात कही थी। इसके बाद प्रभात यह कहते हुए विदा हो गये थे कि अब असली वाली लवर को मनाने जा रहा हूं। 

विज्ञापन


बनारस वाले इश्क के प्रभात बांधुल्य ने वीडियो जारी कर दिया ये संदेश 
इस बातचीत के तीन दिन बाद प्रभात ने एक गीतमय वीडियो जारी किया किया है, जिसका संकेत है कि उसकी असली वाली लवर न केवल मान गई है बल्कि पिंकी के फेवर में भी आ गई है। पिंकी के फेवर में आए प्रभात ने गीतमय वीडियो में कहा है कि "टेंशन में बारू ये पिंकी, हमार बतिया तू सुन लेतू हो, तू करअ पढ़ाई हम लड़ब लड़ाई, तोरा नौकरी दिलाइब हो..."। इस वीडियो से लग रहा है कि ‘बनारस वाला इश्क’ उपन्यास का लेखक प्रभात बांधुल्य अब पिंकी की वायरल चिट्ठी से प्रभावित हो गए हैं। प्रभात की यह झलक वीडियो में वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को वन साइडेड लवर पिंकी जवाब देने की बात में भी झलक रही है। वीडियो में प्रभात ने पिंकी के प्रपोज करने के मामले में गीत के अंदाज में ही कहा है कि "चिट्ठी तुम्हारा ये साथी मचाया धमाल है, गजबे का खड़ा किया बवाल है"। पिंकी के प्रपोज करने का अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया है और दिल को छू गया है। यही वजह है कि लेखक ने पिंकी के नाम संदेश दिया है कि "तुम्हारा प्रेम पत्र मुझ तक पहुंच गया है और इस प्रपोजल का जवाब मैं 14 फरवरी को दूंगा। पिंकी आप 14 फरवरी का इंतजार करो। अब देखना यह है कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन यह चर्चित लेखक पिंकी को जवाब देकर कौन सा बवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed