फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hemant Soren and Sushil Modi are doing a Twitter war over the waste of Covid vaccine in Jharkhand, slammed each other

सियासत: वैक्सीन की बर्बादी पर हेमंत सोरेन और सुशील मोदी आमने-सामने, ट्विटर पर हुई जुबानी जंग

Thu, 27 May 2021 10:53 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 27 May 2021 10:53 AM IST
सार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में हर तीसरी वैक्सीन किसी के काम आने के बजाय बेकार हो रही है। झारखंड में सबसे ज्यादा 37.3 फीसदी वैक्सीन बर्बाद हो रही है।

विज्ञापन
Hemant Soren and Sushil Modi are doing a Twitter war over the waste of Covid vaccine in Jharkhand, slammed each other
सुशील मोदी और हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है, वहीं इस घातक बीमारी की वैक्सीन की बर्बादी को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने केंद्र की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा झारखंड सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद झारखंड की सत्तधारी पार्टी ने भी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पलटवार किया। असल में ट्विटर पर सुशील मोदी ने लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेंत सोरेन ने प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अमर्यादित टिप्पणी की थी, आज इसी राज्य में वैक्सीन की बर्बादी सबसे ज्यादा 37.3 फीसद हो रही है। 

विज्ञापन


सुशील मोदी का आरोप
सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि झारखंड में हर तीसरी वैक्सीन किसी के काम आने के बजाय बेकार हो रही है। झारखंड में सबसे ज्यादा 37.3 फीसदी वैक्सीन बर्बाद हो रही है। इसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर आता है, जहां 30.2 फीसद वैक्सीन की बर्बादी होती है। सुशील मोदी ने बिहार में टीकाकरण के प्रबंधन को बेहतर बताया है।
विज्ञापन




हेमंत सोरेन ने किया पलटवार 
इन सारे आरोपों को खारिज करते हुए हेमंत सोरेन ने इसे हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा अपनी हताशा में भाजपा हर रोज एक नया शिगूफ़ा छोड़ती है। 37 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद करने का यह आंकड़ा न सिर्फ भ्रामक बल्कि हास्यास्पद भी है। अभी तक कुल प्राप्त 48, 63, 660 लाख वैक्सीन में भारत सरकार के ही आँकड़ों के हिसाब से 40 लाख 12 हज़ार 269 वैक्सीन झारखंड के लोगों को लग चुकी है।




झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी ट्विटर पर संभाला मोर्चा 
सुशील मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए जेएमएम ने लिखा कि “इनसे (सुशील मोदी से) अपना राज्य नहीं संभल रहा और चले हैं झूठ की नींव पर महल बनाने। महोदय, बाढ़ के समय लोगों को छोड़कर आपका हाफ पैंट में भागना सभी ने देखा है, ऊपर से डिप्टी सीएम के पद से आपको भगा दिया। कुछ शर्म बची है तो बिहारवासियों के लिए थोड़ा काम ही कर लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed