{"_id":"6238082693e0d3403757c9ba","slug":"heinous-incident-like-nirbhaya-in-bihar-broke-eyes-after-gang-rape-of-innocent-buried-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी : बिहार में निर्भया जैसी जघन्य वारदात, मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंखें फोड़ दीं, नाले में दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी : बिहार में निर्भया जैसी जघन्य वारदात, मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंखें फोड़ दीं, नाले में दफनाया
Mon, 21 Mar 2022 10:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:37 AM IST
सार
यह हृदय विदारक घटना बांका के चांदन थाना इलाके में शनिवार को हुई। उस दिन दोपहर में बच्ची अचानक गायब हो गई थी।
विज्ञापन
बिहार में मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका जिले में आठ साल की एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य व दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दरिंदे मासूम को उठाकर ले गए और दुष्कृत्य के बाद उसकी आंखें फोड़ दीं। इतना ही नहीं उसके शव को एक नाले के समीप बालू रेत में गाड़ दिया गया।
विज्ञापन
यह हृदय विदारक घटना बांका के चांदन थाना इलाके में शनिवार को हुई। उस दिन दोपहर में बच्ची अचानक गायब हो गई थी। उसके छोटे भाई ने बताया कि दीदी को कुछ लोग रिक्शा में जबरन उठा ले गए। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। बच्ची के पिता कहीं और कामकाज करते हैं, वह होली पर भी घर नहीं आ सके थे। उन्हें सूचना मिली तो वह रो-रो कर निढाल हो गए।
विज्ञापन
शव के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे
मासूम को तलाश रहे परिजन शनिवार देर रात चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो वहां नाले के समीप कुत्ते मंडराते हुए नजर आए। इस पर उन्हें शक हुआ तो नाले के आसपास तलाशी ली गई। तभी बालू रेत के नीचे दबा मासूम का शव दिखाई दिया। वह रेत में आधा दबा व आधा खुला था। रेत हटाने पर परिजन ने अपनी बिटिया को पहचान लिया। मासूम की आंखें फोड़ दी गई थीं। वह निर्वस्त्र थी। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
तीन संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
परिजनों का आरोप है कि मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। हालांकि पुलिस ने मेडिकल के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। चांदन पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने तीन लोगों के वारदात में शामिल होने का शक जताया। इस आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। तीनों संदिग्ध आरोपी मासूम के गांव के ही हैं। रिक्शा का मालिक फरार है। उसकी तलाश जारी है।