फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Heart Attack: Bad lifestyle is the cause of death, know from experts how to prevent it.

Heart Attack : 60 फीसदी लोगों की मौत का कारण बन रहा खराब लाइफस्टाइल, एक्सपर्ट ने बताया बचाव

Fri, 29 Sep 2023 08:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Sep 2023 08:55 PM IST
सार

Health News : भाग-दौड़ की जिंदगी में सबसे अहम है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता। आज सभी को दिल की बिमारी से खतरा है। दिल की बिमारियों में हर्ट अटैक प्रमुख माना जाता है, जो आज पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है। 

विज्ञापन
Heart Attack: Bad lifestyle is the cause of death, know from experts how to prevent it.
डॉक्टर अशोक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भाग -दौड़ की जिंदगी में दिल के दौरे का जोखिम बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हो रहा है। आज सभी को दिल की बिमारी से खतरा है। दिल की बिमारियों में हर्ट अटैक प्रमुख माना जाता है, जो आज पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाय, तो मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। यह बातें शुक्रवार को पटना जंक्शन स्थित रेलवे केंद्रीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर एक परिचर्चा  के दौरान कही गई। हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिनचर्या में बदलाव लाकर हार्ट अटैक में कमी लाई जा सकती है। इसके लिए वह महिला और पुरुष सभी को अपने दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी। 
विज्ञापन

 

Heart Attack: Bad lifestyle is the cause of death, know from experts how to prevent it.
रेलवे केंद्रीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
व्यायाम करने की डालें आदत 
रेलवे केंद्रीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भाग-दौड़ की जिंदगी में सबसे अहम है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता। इसके लिए जरूरी है कि सभी आयु के वर्ग के लोग निश्चित ही व्यायाम करें। बच्चों को नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए प्रेरित करें। अगर देश का युवा स्वस्थ रहेगा तो निश्चित ही देश आगे बढ़ेगा। जिम जाने के पहले डॉक्टरों की सलाह अवश्य लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Heart Attack: Bad lifestyle is the cause of death, know from experts how to prevent it.
हृदय रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करती महिला चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
खानपान का रखें ध्यान 
डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो बर्गर पिज़्ज़ा से दूर रहें। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट जरूर टहलें। जिससे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। इस अवसर पर डॉक्टर स्वीटी, डॉक्टर संध्या, डॉ अनुज चौधरी, डॉ एके ओझा सहित कई डॉक्टरों ने हृदय रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

Heart Attack: Bad lifestyle is the cause of death, know from experts how to prevent it.
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉक्टर अशोक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

जिम जाने से पहले डॉक्टर से लें परामर्श 
इस संबंध में डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए नियमित व्यायाम की वकालत की और किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले खासकर जिम जाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति क्या है इसलिए जिम जाने के पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

इससे रहें दूर 
डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में ऑफलाइन पढ़ाई बंद हो गई थी और एक नई पढ़ाई ऑनलाइन की शुरू हो गई। कोरोना काल खत्म हो चूका है लेकिन पढ़ाई के नाम पर ऑनलाइन अभी भी बच्चों के मस्तिष्क पर हावी है।  आज बच्चे खेल के मैदान में कम और मोबाइल की दुनिया में ज्यादा प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए जरूरत है उन्हें इस दुनिया से बाहर निकालने की। अभिभावकों  यह भी कोशिश करें कि बच्चों को इलेक्ट्रिक गजट से दूर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed