फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   hajipur collector call viral video fake which shows half burn corpse of covid 19 patient eatenup by dogs

हाजीपुर: वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने कहा, अधजली लाश कोरोना मरीज की नहीं

Sat, 23 May 2020 12:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
hajipur collector call viral video fake which shows half burn corpse of covid 19 patient eatenup by dogs
जिलाधिकारी ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैशाली जिला प्रशासन ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कौवों और आवारा कुत्तों द्वारा नोची जा रही एक अधजली लाश को लेकर दावा किया गया था कि यह कोविड-19 के मरीज का शव है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दिखाया गया था कि कौवे और आवारा कुत्ते एक लाश को नोच रहे हैं। इस वीडियो की खबर स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा भी प्रसारित की गई और कहा गया कि यह लाश 35 वर्षीय व्यक्ति की है, जोकि क्वारंटीन (एकांतवास) केंद्र में मृत पाया गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा, ये भ्रामक और शरारती दावे हैं। अधजली लाश पक्के तौर पर कोविड-19 के मरीज की नहीं है, हालांकि हम लाश की शिनाख्त करने में समर्थ नहीं हैं। अफवाहों के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था और अधजली लाश का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद व्यक्ति को अंबेडकर हॉस्टल के क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था, जहां उसका शव छत से लटकता पाया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कोनहारा घाट के निवासियों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को व्यक्ति का अंतिम संस्कार बेहद लापरवाही से किया गया क्योंकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को संक्रमण का डर था।


हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने ही वायरस संक्रमण के खतरे के डर से अंतिम संस्कार के समय विरोध किया था। उन्होंने कहा कि शव के अंतिम संस्कार के समय तक परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जाहिर है संक्रमण के डर से कोई नहीं आया और अधिकारियों ने ही इसका ध्यान रखा कि अंतिम संस्कार सही से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed