फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gujarat incident cannot be forgotten or pardoned, Nitish Kumar says

'मोदी को कभी माफ नहीं किया जा सकता'

Tue, 21 Jan 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Tue, 21 Jan 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Gujarat incident cannot be forgotten or pardoned, Nitish Kumar says

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर नीतीश कुमार ने हमला बोला है।

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि गुजरात में जो कुछ हुआ था उसे भुलाया नहीं जा सकता है और इसकी माफी कभी नहीं मिल सकती है।

मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान के कथन के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ था उसे भुलाया नहीं जा सकता है और इसकी कोई माफी कभी नहीं मिल सकती है।

दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि गुजरात में 2002 में जो दंगे हुए थे उसको लेकर नरेंद्र मोदी को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सलमान ने कहा कि जब कोर्ट ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे ही दी है तो फिर इसके लिए मोदी को माफी मांगने की जरूरत ही क्या है।

नरेंद्र मोदी से हाल ही में मुलाकात करने से जुड़े सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि मोदी को सीबीआई और कोर्ट से क्लीनचिट मिल चुकी है, तो बात यहीं खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कोई जज नहीं हूं, जो मोदी के बारे में कोई फैसला करूं। अगर वे मोदी से मिले, तो इस पर हंगामा क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed