{"_id":"644e6e6ba55cd8f61504a488","slug":"grocery-wholesale-businessman-shot-dead-in-motihari-went-out-to-recover-dues-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में किराना सामान के होलसेल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, घर से बकाए की वसूली करने निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में किराना सामान के होलसेल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, घर से बकाए की वसूली करने निकले थे
Sun, 30 Apr 2023 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:04 PM IST
सार
मृतक के बेटे ने बताया कि शनिवार की सुबह पापा बस से लहना वसूली करने ढाका के लिए निकले थे। इस दौरान बीच में उनसे फोन पर बात भी हुई थी। लेकिन 4.30 बजे के बाद से उनका फोन नहीं उठा। फिर आठ बजे के बाद फोन बंद आने लगा। रविवार को बेला मीरपुर रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर मिली। वहां जाकर देखा तो वह चंद्र भूषण केसरी का शव निकला।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जमा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में किराना सामान के होलसेल व्यवसायी को लहना वसूली के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद शव को चिरैया थाना क्षेत्र के बेला मीरपुर रोड के किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र निवासी किराना के होलसेल व्यवसायी चंद्र भूषण केसरी (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे पापा बस से लहना वसूली करने ढाका के लिए निकले थे। इस दौरान 2.37 बजे बेटे गोविंद केसरी से फोन पर बात की थी। लेकिन जब गोविंद ने 4.30 बजे फोन किया तो घंटी बज रही थी, पर कॉल नहीं उठ रहा था। फिर आठ बजे के बाद फोन बंद आने लगा। इसके बाद परिजनों ने परेशान हो कर खोजबीन जारी रखी।
विज्ञापन
रविवार को चिरैया थाना क्षेत्र के बेला मीरपुर रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसके बाद जब परिजन पहुंचे तो उसकी चंद्र भूषण केसरी के रूप में शिनाख्त की। उसके बाद परिजन विलाप करने लगे। मृतक के छोटे भाई शिवजी केसरी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी नहीं बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र में एक शव बरामद हुआ है। मृतक पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह बकाया वसूली करने गए थे, इस दौरान उनकी अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी। इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।