फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   greenfield satellite township Pataliputra Land sale purchase and construction prohibited notification issued

Bihar : पटना में नई सैटेलाइट टाउनशिप का रास्ता साफ, अगले साल तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर लगी रोक

Fri, 24 Apr 2026 08:27 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 24 Apr 2026 08:27 PM IST
सार

Bihar : राजधानी पटना सहित 11 नए आधुनिक शहर बसेंगे। इसको लेकर बिहार सरकार में राजधानी पटना में भी अगलर साल तक जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
greenfield satellite township Pataliputra Land sale purchase and construction prohibited notification issued
पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के विस्तार और शहरीकरण को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना के निकट प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप पाटलिपुत्र के लिए मास्टर प्लान के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार का कहना है कि विकास के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह किया जा रहा है। बिहार सरकार का कहना है कि इस निर्णय के तहत, टाउनशिप के लिए चयनित विशेष क्षेत्र और कोर क्षेत्र में भूमि की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य पर 30 मार्च 2027 तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा
विज्ञापन


क्यों लिया गया यह फैसला?
इस संबंध में नगर विकास विभाग का कहना है कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए पाटलिपुत्र को एक आधुनिक और योजनाबद्ध शहर के रूप में विकसित किया जाना है। यदि अभी बेतरतीब निर्माण या जमीन की खरीद-बिक्री जारी रहती है, तो भविष्य में सड़कों, पार्कों और ड्रेनेज सिस्टम के लिए जोनल प्लान लागू करने में बाधा आएगी। इसलिए बिहार सरकार ने अब जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। यह रोक 30 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी, ताकि इस दौरान जोनल प्लान का काम निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य

जानिए कहाँ की जमीन के लिए लग गया अब रोक 
नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना के निकट प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप पाटलिपुत्र के लिए मास्टर प्लान के तहत जिन क्षेत्रों की जमीन पर सरकार ने रोक लगाई है उसमें दानियावा, धनरुआ, फ़तवा, मसौढ़ी, नौबतपुर, पटना ग्रामीण, फुलवारी, पुनपुन और संपतचक के क्षेत्र शामिल हैं, जहां के लिए सरकार ने सख्त आदेश जारी कर दिया है कि अब in क्षेत्रों में अब न तो कोई जमीन खरीद सकता है और न ही कोई बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed