मोदी की रैलियों के सीधे प्रसारण पर रोक की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महागठबंधन ने 12 अक्टूबर को बिहार के भभुआ में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। रैली के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए महागठबंधन ने चुनाव आयोग से अपील की है।
वहीं इससे पहले बिहार के भभुआ में पीएम मोदी की रैली को प्रशासन से अनुमति न मिलने से विवाद भी हो गया था। अब रैली की अनुमति मिलने से एक और विवाद पैदा होता नजर आ रहा है। महागठबंधन में शामिल जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मोदी की रैली के लाइव प्रसारण रोकने की मांग की है।
12 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा है कि पार्टी ने रैली के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने के संबध में चुनाव आयोग से अपील की और इस संबध में एक ज्ञापन भी दिया है। पांच चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर को होगा।