फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj sainik school whatsapp group hacked, obscene content sent from pakistan

बिहार: सैनिक स्कूल का व्हाट्सएप ग्रुप हैक, पाकिस्तानी नंबर से भेजे गए आपत्तिजनक वीडियो

Thu, 03 Dec 2020 06:25 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
gopalganj sainik school whatsapp group hacked, obscene content sent from pakistan
सैनिक स्कूल - फोटो : फाइल

बिहार के गोपालगंज में स्थित सैनिक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप को हैक करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस स्टडी ग्रुप पर हैकर ने पाकिस्तानी नंबर से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट किए, जिसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। ऐसे में सैनिक स्कूल के प्रबंधन ने हथुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, उम्मीद जताई है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों की पढ़ाई के लिए बनाया गया था व्हाट्सएप ग्रुप

जानकारी के अनुसार, स्कूल ने लॉकडाउन के समय सातवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। अब इसी ग्रुप में किसी ने एडमिन बनकर कई नए नंबर जोड़ दिए। ये सभी नंबर पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अब इन नंबरों से सैनिक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए। यह मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन घबरा गया और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह देश और सैन्य सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सैनिक स्कूल के प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के बाद हथुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार खुद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की लापरवाही सामने आ रही है। ग्रुप में जोड़े गए नंबरों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही, मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed