{"_id":"666ac21a9e0836c3cd079aa8","slug":"gopalganj-news-a-young-man-who-went-to-take-bath-in-khanua-river-of-vijayipur-died-due-to-drowning-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: खनुआ नदी में नहाने गए युवक की मौत, पानी के अंदर लोहे छड़ में फंसा पैर, नहीं आ पाया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: खनुआ नदी में नहाने गए युवक की मौत, पानी के अंदर लोहे छड़ में फंसा पैर, नहीं आ पाया बाहर
Thu, 13 Jun 2024 03:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:25 PM IST
सार
चखनी घाट रेलपुल के नीचे निकली लोहे की छड़ में फंसकर डूबने से युवक की मौत हुई है। नहाने गए दोस्तों ने सुनील को पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद शोक में डूबा परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना टोला परसौनी गांव के 37 वर्षीय युवक की चखनी घाट खनुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
बताया जाता है कि बुधवार की शाम सुनील कुमार कुछ लोगों के साथ गांव के समीप चखनी घाट खनुआ नदी में नहाने गया था कि फुलवरिया भटनी रेलखंड के अर्ध निर्मित चखनी घाट रेलपुल के नीचे निकली लोहे की छड़ में फंसकर डूब गया। साथ नहाने गए युवकों ने जब कुछ देर तक सुनील को नहाते नहीं देखा तो उसे नदी में ढूंढने लगे। कुछ देर बाद अन्य युवकों ने पुल के नीचे पीलर से निकली लोहे की छड़ में सुनील को निकाला। उसे गांव पर लाया गया जहां ग्रामीण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सुनील कुमार परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसके मरने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । मजदूरी कर मां बाप तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वृद्ध मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों को छोड़कर चले जाने से अब भरण पोषण की भी आफत आ पड़ी है। पत्नी का नाम रीता देवी है तथा बड़ी बेटी 14 वर्ष, मझली 11 वर्ष तथा छोटी बेटी की उम्र 7 वर्ष है। ग्रामीण मुन्ना पांडे ने बताया कि अति निर्धन परिवार है। मजदूरी कर आजीविका चलाता था। वृद्ध मां, पत्नी और बेटीयां बेसहारा हो गई।

सूचना पाकर पहुंची विजयीपुर ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।