फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj Love story, Angry husband ran away with neighbor

Bihar: रोज झगड़ती थी पत्नी, परेशान होकर पड़ोसन से चक्कर चलाने लगा पति, फिर मौका देखकर दोनों हो गए फरार

Sat, 28 May 2022 03:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 May 2022 03:14 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में तीन बच्चों के पिता का दिल पड़ोस की एक युवती पर आ गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ फरार हो गए।

विज्ञापन
Gopalganj Love story, Angry husband ran away with neighbor
गोपालगंज में नाराज पति पड़ोसन संग भागा - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के गोपालगंज से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है जहां पत्नी से नाराज एक पति परेशान होकर पड़ोसन के साथ चक्कर चलाने लगा। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों कुछ दिन बाद रफू-चक्कर हो गए। दोनों प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग धर्म के बताए जा रहे हैं। अलग धर्म होने के कारण पुलिस भी सतर्क हो गई और दोनों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला
स्थानीय लोगों के अनुसार पति और पत्नी के बीच रोज झगड़ा होता था जिसकी वजह से पति परेशान रहने लगा और पत्नी से प्यार नहीं मिलने की वजह से पड़ोस की रहने वाली युवती से बात करने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ने लगीं और मिलना-जुलना भी ज्यादा हो गया। कुछ दिन बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। इस बीच एक दिन और उसका झगड़ा उसकी पत्नी से हो गया। फिर क्या था नाराज पति अपनी प्रेमिका को लेकर रफू-चक्कर हो गया।
विज्ञापन


दो साल से दोनों के बीच हो रही थी बातचीत
पुरुष और युवती के अलग-अलग धर्मों से होने के कारण पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। विवाहित प्रेमी का नाम मनान अंसारी है। मनान जादोपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। मनान अंसारी ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। मनान ने पुलिस को बताया कि घरेलू झगड़े से तंग आकर वह पड़ोस में रहने वाली अपने ही गांव की युवती से बात करने लगा। दो साल से दोनों में बात हो रही थी और फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed