{"_id":"6847da11481d583e1f0c5476","slug":"gopalganj-8-year-old-missing-boy-found-dead-mirganj-harpur-news-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में लापता 8 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में लापता 8 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Tue, 10 Jun 2025 12:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
अमर उजाला, बिहार, गोपालगंज
अमर उजाला, बिहार, गोपालगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:39 PM IST
सार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित हरपुर गांव में कुछ दिन पूर्व लापता हुए 8 वर्षीय बिट्टू कुमार का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। बच्चा दरवाजे पर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था
विज्ञापन
हरपुर गांव में दरवाजे से गायब हुआ था बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में बीते दिनों से लापता 8 वर्षीय बच्चे बिट्टू कुमार का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। वह गांव के ही निवासी मुंशी यादव का पुत्र था। बिट्टू कुछ दिन पहले घर के दरवाजे पर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। मंगलवार की सुबह जैसे ही गांव के लोगों को शव मिलने की खबर मिली, इलाके में अफरातफरी मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस और एसआईटी कर रही थी तलाश
बच्चे की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने एसआईटी गठित कर दी थी। टीम में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष और डीआईयू के अधिकारी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
जांच के बाद खुल सकते हैं कई राज
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से ही स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई। एसआईटी फिलहाल पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।