Summer Special Train: गर्मी की छुट्टी में बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी; रेलवे ने चला दीं स्पेशल ट्रेनें
Summer Special Train: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली–सुपौल, आनंद विहार–जोगबनी और सहरसा–यशवंतपुर के बीच विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को समझते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भीड़ को कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए नई दिल्ली–सुपौल, आनंद विहार–जोगबनी और सहरसा–यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इससे खासकर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें टिकट के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन नई दिल्ली से 21:35 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 21:05 बजे हाजीपुर, 22:10 बजे शाहपुर पटोरी तथा तीसरे दिन 00:35 बजे बरौनी, 01:03 बजे बेगुसराय, 02:18 बजे खगड़िया, 02:40 बजे मानसी, 03:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03:45 बजे सहरसा रुकते हुए 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2025 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07:45 बजे खुलेगी और 09:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगुसराय, 12:20 बजे बरौनी, 13:30 बजे शाहपुर पटोरी, 14:50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
आनंद विहार–जोगबनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (अररिया कोर्ट-पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते): गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00:30 बजे हाजीपुर, 03:45 बजे शाहपुर पटोरी, 04:45 बजे बरौनी, 05:18 बजे बेगुसराय, 05:53 बजे खगड़िया, 06:05 बजे मानसी, 07:10 बजे नवगछिया, 10:50 बजे कटिहार, 12:18 बजे पूर्णिया, 13:13 बजे अररिया कोर्ट एवं 13:48 बजे फारबिसगंज रुकते हुए 15:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18:30 बजे खुलेगी और 19:03 बजे फारबिसगंज, 19:43 बजे अररिया कोर्ट, 20:48 बजे पूर्णिया, 21:50 बजे कटिहार, 22:45 बजे नवगछिया, अगले दिन 00:13 बजे मानसी, 00:25 बजे खगड़िया, 01:00 बजे बेगुसराय, 02:30 बजे बरौनी, 03:30 बजे शाहपुर पटोरी, 04:55 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जंक्शन-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम के रास्ते): गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को (प्रत्येक गुरुवार) सहरसा से 20:25 बजे खुलेगी और 20:43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22:23 बजे मानसी, 22:43 बजे खगड़िया, 23:38 बजे बेगुसराय, शुक्रवार को 00:15 बजे न्यू बरौनी जंक्शन, 02:30 बजे किउल, 03:25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 22:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: शपथ पत्र में दो से ज्यादा बच्चों की सच्चाई छुपाई, चुनाव आयोग ने छीन ली कुर्सी
वापसी में, गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई, 2025 को (प्रत्येक रविवार) यशवंतपुर से 07:00 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 04:00 बजे झाझा, 04:50 बजे किउल, 06:25 बजे न्यू बरौनी जंक्शन, 06:58 बजे बेगुसराय, 07:40 बजे खगड़िया, 08:13 बजे मानसी, 09:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर रुकते हुए 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। रेलवे द्वारा इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.