फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Good news for 3.75 lakh contract teachers of Bihar CM Nitish Kumar will announce gifts on Independence Day

बिहार के 3.75 लाख कांट्रेक्ट शिक्षकों के लिए खुशखबरी, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश करेंगे तोहफे का ऐलान

Fri, 14 Aug 2020 01:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 14 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Good news for 3.75 lakh contract teachers of Bihar CM Nitish Kumar will announce gifts on Independence Day
नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

 

विज्ञापन

बिहार में सरकार कांट्रैक्ट पर बहाल (नियाेजित) 3.75 लाख शिक्षकों के लिए एक बड़ी घोषणा करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के कांट्रेक्ट शिक्षकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार उनके पदनाम से 'नियोजित' शब्द को हटाने जा रही है। इसका प्रावधान शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए तैयार सेवा शर्त नियमावली में किया है। 15 अगस्त को 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिक्षकों की सेवा शर्त के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

सेवा शर्त नियमावली को दिया गया अंतिम रुप
बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को नीतीश कुमार ने बड़ी खुशखबरी दी है। शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली को अंतिम रुप दे दिया गया है। इसके प्रभावी होने की घोषणा अगले दो दिनों में सरकार के स्तर से हो सकती है।

विज्ञापन


सेलरी व पद उन्नति का मिलेगा लाभ

शिक्षकों की सेवा शर्तों में ऐच्छिक स्थानांतरण, पद में उन्नति का लाभ और सेवा निरतंरता जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया गया है। शिक्षकों की सेलरी बढ़ाने से जुड़ी अन्य मांगे भी इसमें शामिल की गयी हैं। यदि ऐसा होता है तो शिक्षकों की सेवा सामान्य सरकारी शिक्षकों के समान हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed