फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girlfriend boyfriend bihar news : brother Burn the pyre of sister and declared absconding as death date

Bihar News : मार्कशीट लेने गई बहन की अर्थी निकाली भाई ने, बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भागकर इज्जत खराब की

Wed, 05 Jul 2023 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jul 2023 12:25 PM IST
सार

Bihar : अन्य राज्यों में कुछ हो और बिहार पीछे रह जाए, संभव नहीं है। जिंदा लड़की की अर्थी सजाकर क्रिया-कर्म करने में भी यही हुआ है। कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी दूसरी घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Girlfriend boyfriend bihar news : brother Burn the pyre of sister and declared absconding as death date
भाई ने जिंदा बहन की अर्थी सजा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक बार फिर से एक भाई ने अपनी जिंदा बहन की अर्थी निकाली। बहन की गलती केवल इतनी थी कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लड़की मार्कशीट लेने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। भाई को जब पता चला वह गुस्से से बौखला गया। उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन की कुश की अर्थी सजाई। इसके बाद अर्थी लेकर पूरा गांव घूमा। कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थी। अर्थी लेकर वह श्मशान घाट पहुंचा और वहां पर उसका दाह संस्कार किया। प्रशांत सिंह ने कहा कि उसकी बहन के इस कदम से उसके परिवार की काफी बदनामी हुई है। 

विज्ञापन

Girlfriend boyfriend bihar news : brother Burn the pyre of sister and declared absconding as death date
कुश की प्रतिमा से भाई ने बनाई बहन की अर्थी। - फोटो : अमर उजाला

27 जून को घर से निकली और वापस नहीं लौटी
प्रशांत सिंह के अनुसार, 27 जून को प्रियंका स्नातक की मार्कशीट लेने का बहाना बनाकर वह घर से पूर्णिया कॉलेज के लिए निकली और फिर वहां से बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। रात हो जाने के बाद भी जब प्रियंका घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन हमलोगों को प्रियंका के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि के. नगर थाने में चम्पानगर बाजार निवासी मनोज कामती के बेटे नीरज कुमार ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया। इसके बाद पुलिस में जाकर अपहरण का FIR करवाया।

पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई
प्रशांत सिंह ने कहा कि घर में लाड़ प्यार से पाला पोसा गया। वह ऐसा करेगी उन्होंने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। मेरी बहन ने जो किया, उससे समाज में पिता जी और पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई। बहन की वजह से आज सबको सर झुकाकर गांव से लेकर बाजार तक चलना पड़ता है। इतना ही नहीं जिससे परिवार के साथ प्रियंका की शादी तय की थी, उस परिवार ने खरी खोटी सुनाई। इसलिए हमलोगों ने तय किया है कि प्रियंका हमलोगों के लिए मर चुकी है। हमलोगों ने पूरे रीति-रिवाज के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब उससे कोई वास्ता नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed