फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl student died in Gopalganj, had gone to the store room, did not return; murder, Bihar News

Bihar: गोपालगंज में आठवीं क्लास की छात्रा की मौत, स्टोर रूम गई थी, वापस नहीं लौटी; परिजन बोले- हत्या हुई है

Thu, 30 Nov 2023 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि कविता कुमारी स्टोर रूम गई थी, जिसमें जलावन इत्यादि सामान रखा हुआ था। उसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजते हुए वहां गये तो उसे मृत पाया।

विज्ञापन
Girl student died in Gopalganj, had gone to the store room, did not return; murder, Bihar News
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेलौरा गांव में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत, इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है। कविता कुमारी आठवी क्लास की छात्रा थी। बेलौरा गांव के परमा यादव की पुत्री का बुधवार की देर रात में मौत हो गई। कविता कुमारी स्टोर रूम में गई थी, जिसमें जलावन इत्यादि सामान रखा हुआ था। उसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजते हुए वहां गये तो उसे मृत पाया।

विज्ञापन


सात लोगों पर लगा हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि परमा यादव सूरत में ठेकेदारी का काम करते हैं। परमा यादव के पांच संतानो में तीसरी संतान थी कविता। इसकी मौत के बाद परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता गांव से बाहर अपने कार्य क्षेत्र में है। वहीं माता निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को मां निर्मला देवी के आवेदन पर नन्दलाल यादव सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


दोनों के बीच पूर्व से विवाद चलता आ रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि परमा और नन्दलाल यादव आपस में भाई हैं। दोनों के बीच पूर्व से विवाद चलता आ रहा है। इधर, हत्या के आरोप के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस संबंध में कटेया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed