बक्सर दुष्कर्म मामला: घटनास्थल पहुंच जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को जला दिया गया था। अब बिहार में भी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद शव को जलाने का मामला सामने आया। जिसके बाद बुधवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम ने उस स्थान का दौरा किया जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था।
Rakesh Rathi, DIG, Shahabad: We have cordoned-off the area, requesting everyone to stay away from the site of crime so that we can collect evidences. Forensic team worked overnight to establish woman's identity. Rape hasn't been confirmed yet. https://t.co/cI2FUwh7uz pic.twitter.com/nAtEVsF3ft
— ANI (@ANI) December 4, 2019विज्ञापन
डीआईजी राकेश राठी ने इस घटना के संबंध में कहा कि हमने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही सभी लोगों से अपराध की जगह से दूर रहने का अनुरोध किया है ताकि हम सबूत इकट्ठा कर सकें। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान करने के लिए फोरेंसिक टीम ने रात भर काम किया। दुष्कर्म की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बक्सर के कुकुधा गांव में एक लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसे गोली मार दी और उसके शरीर को जला दिया गया।
बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि पुलिस ने आज सुबह (लगभग छह बजे) शव को इटाढ़ी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र से एक सुनसान खेत से बरामद किया। बक्सर जिला बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किमी दूर है।
एसपी ने कहा था कि लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया, जो कमर से ऊपर बुरी तरह जला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने कहा कि घटना सोमवार रात की है।
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की पहचान और उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि लड़की नाबालिग थी या नहीं इस बात की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी।
इटाढ़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सबूतों को नष्ट करने के इरादे से लड़की के शव को जलाया गया था। उन्होंने कहा कि शव को जलाने से पहले अपराधियों ने लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि पीड़िता के सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण सुबह घटनास्थल पर एकत्र हुए लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका क्योंकि वह कमर से ऊपर बुरी तरह से जल चुकी थी।
नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने कसा तंज
वहीं, इस घटना को लेकर बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार बनने के बाद से बिहार में अपराध की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 'जल-जीवन-हरियाली यात्रा' पर जाने के बजाय, सीएम नीतीश कुमार को 'अपराध मिटाओ यात्रा, बेरोजगारी मिटाओ यात्रा' पर जाना चाहिए। इस यात्रा का कोई मतलब नहीं है जब अपराधी खुलेआम घूम रहे हों।
Tejashwi Yadav, RJD: Crime rate in Bihar has gone up since JD(U) & BJP formed govt. Instead of going on Jal-Jivan-Hariyali Yatra, CM Nitish Kumar should go on 'Apradh Mitao Yatra, Berozgaari Mitao Yatra'. There is no point going to this Yatra when criminals are roaming freely. pic.twitter.com/jAmMwrTO5Y
— ANI (@ANI) December 4, 2019