फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh says If you want three hands land, then you will must sing Vande Mataram

अमित शाह के सामने बोले गिरिराज- अगर तीन हाथ जमीन चाहिए तो वंदेमातरम गाना होगा

Thu, 25 Apr 2019 10:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 25 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh says If you want three hands land, then you will must sing Vande Mataram
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिहार के बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी औैर फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह फिर अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक जनसभा को संबोधित करते हुए संप्रदाय विशेष पर टिप्पणी की। 
विज्ञापन


गिरिराज ने कहा कि कुछ लोग बिहार की धरती को रक्तरंजित करना चाहते हैं, सांप्रदायिक आग फैलाना चाह रहे हैं, लेकिन भाजपा जब तक है न बिहार में ऐसा होगा और न बेगूसराय की धरती पर वे ऐसा होने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के एक कथित बयान की चर्चा करते हुए कहा कि राजद के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा। बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उसी भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए। तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि वर्तमान में नवादा से सांसद गिरिराज सिंह इस बार बेगूसराय से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां उनके सामने महागठबंधन से तनवीर हसन और सीपीआई से कन्हैया कुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed