फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj singh on sushil modi post, says post is not important in politics

सुशील मोदी के दर्द पर गिरिराज का मरहम, कहा- पद से कोई बड़ा-छोटा नहीं होता

Sun, 15 Nov 2020 09:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Giriraj singh on sushil modi post, says post is not important in politics
गिरिराज सिंह और सुशील मोदी

नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता चुन लिए गए  हैं, लेकिन सुशील कुमार मोदी को लेकर संशय अब भी बरकरार है। ऐसे में उनका ट्वीट कई राजनीतिक संभावनाओं की ओर इशारा करने वाला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री की घोषणा तो हो गई और इसके ठीक बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगातार तीन ट्वीट कर अपनी भावनाओं से लोगों को रूबरू कराया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा कि “भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सुशील मोदी के ट्वीट पर रीट्वीट कर उन्हें सलाह दी और कहा कि “पद से कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। आदरणीय सुशील जी आप भाजपा के नेता थे और आगे भी रहेंगे।                 
वहीं उन्होंने तारकिशोर प्रसाद को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी और नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक चुनी जाने वाली रेणु देवी को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल की उप-नेता चुने जाने पर भी बधाई दी।




सुशील कुमार मोदी के ट्वीट पर गौर करें तो लगता है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब कोई नई जिम्मेदारी देने की तैयारी कर चुका है। इस संबंध में बैठक के पूर्व और बाद में भी अटकलों का बाजार गरम ही रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई स्थानीय नेता तक इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed