{"_id":"5d998e3d8ebc3e014950a26a","slug":"giriraj-singh-new-tweet-over-bihar-flood-apologize-on-behalf-of-bihar-nda-for-durga-puja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ पर रार: गिरिराज के माफी वाले ट्वीट पर जदयू का पलटवार, पीएम मोदी-शाह से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ पर रार: गिरिराज के माफी वाले ट्वीट पर जदयू का पलटवार, पीएम मोदी-शाह से शिकायत
Sun, 06 Oct 2019 12:18 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar, Giriraj Singh
- फोटो : Social Media
बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव जैसे हालात पर एनडीए के नेताओं के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहनेवाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराया तो जदयू के नेता उनपर पलटवार शुरू कर दिया। वहीं राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, गिरिराज के समर्थन में नजर आए।
विज्ञापन
इधर, जदयू ने गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा से पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यह समय 'ब्लेम-गेम' का नहीं है। आरोप-प्रत्यारोप की जगह हमें मिलकर जनता का साथ देना है। उन्होंने कहा कि गिरिराज के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
दो दिनों से मचे इस घमासान के बाद रविवार को गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों से माफी मांगी है, जहां पर्व का उल्लास, परेशानियों में तब्दील है।
विज्ञापन
आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है ..मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नही हो पाया है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 6, 2019
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है। मैं बिहार एनडीए की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं, जहां पर बाढ़ के कारण पूजा, पंडाल और मेला का आयोजन नही हो पाया है। स्पष्ट है कि इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बाढ़ जैसे हालातों के लिए भाजपा-जदयू वाले एनडीए गठबंधन को जिम्मेदार माना है और माफी मांगी है।
Trending Videos
जदयू का पलटवार: गिरिराज के बयान पर रुख स्पष्ट करे भाजपा
बाढ़ को लेकर गिरिराज सिंह के नीतीश कुमार को निशाने पर लिए जाने के बाद जदयू ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा गिरिराज के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे कि उनके बयान निजी हैं या फिर पार्टी की ओर से दिए जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत बयान बर्दाश्त नहीं किए जाने लायक नहीं हैं।