{"_id":"62376ccd6d401a07e256b93b","slug":"giriraj-singh-alleges-persecution-of-hindus-in-begusarai-sok-sabha-constituency-attacking-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा, अपने लोकसभा में हिंदुओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा, अपने लोकसभा में हिंदुओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया
Sun, 20 Mar 2022 11:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:35 PM IST
सार
गिरिराज सिंह ने राजौरा गांव में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि इस घटना ने मुझे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की याद दिला दी।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला। सिंह ने दावा किया कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। बिहार की सरकार में भाजपा भी भागीदार है। रविवार को बेगूसराय की यात्रा पर आए गिरिराज सिंह ने राजौरा गांव में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि इस घटना ने मुझे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की याद दिला दी।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा, 'कश्मीर फाइल्स देखने के बाद मैं दो-तीन दिन तक सो नहीं पाया था। हिंदू वोट बैंक नहीं हैं इसलिए वह अनाथ की तरह हो गए हैं। मैं बिहार के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या राजौरा के हिंदुओं को भी ऐसे ही भाग्य का सामना करना पड़ेगा।' गिरिराज ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई के कन्हैया कुमार को मात दी थी।
विज्ञापन
राजौरा में हाल ही में दो समूहों के बीच टकराव हुआ था, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। इनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में लीपा-पोती करने की कोशिश कर रहा है और सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है।
विज्ञापन