फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Get Ready For 'Grand Alliance' At The Centre: Lalu Yadav On Birthday

लालू के जन्मदिन पर दो पुलों का लोकार्पण, नीतीश ने की प्रशंसा

Sun, 11 Jun 2017 07:59 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Get Ready For 'Grand Alliance' At The Centre: Lalu Yadav On Birthday
पुल का लोकार्पण करते नेता

राजद सुप्रीमो ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। मेरा तो परेशानी के नक्षत्र में ही जन्म हुआ है। हमें लोगों की संतुष्टि के लिए काम करना है। मुझे अब कोई लोभ नहीं। पटना के संवाद कक्ष में गंगा पर बने दो महासेतु के उदघाटन के मौके पर बोलते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की मदद से ही जिन लोगों ने बिहार में सत्ता का स्वाद चखा था वे तरह-तरह की बाते करते रहते हैं।  पूछते रहते हैं कि नीतीश से संबंध ठीक है न। नीतीश इधर-उधर तो नहीं जा रहे। मैं कहता हूं कि बात प्रतिबद्धता की है। कितनी सफाई दी जाये कि कहीं कुछ नहीं है। अच्छा करते हैं नीतीश कुमार कि चुप्पी साध लेते हैं। चुप्पी साधने वाला ही जीतता है।

विज्ञापन


इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माणमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने पिता राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रविवार को गंगा पर बने दो महासेतु को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों लोकार्पित कराया। नीतीश कुमार ने पटना के संवाद भवन में पटना(दीघा) से सोनपुर(पहलेजा) को जोडऩे वाले जेपी पुल के उद्घाटन के अलावा आरा से छपरा को जोडऩे वाले वीर कुंवर सिंह पुल का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि दीघा-सोनपुर सड़क पुल लाने में लालू प्रसाद का बड़ा योगदान है। लोकार्पण की तारीख को लेकर भाजपा द्वारा उठाये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करते रहिए तकरार में यकीन, हम डाइवर्ट होने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसके लिए बिहार में काम हो रहा उन्हें यह पता है कि काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वैसे ज्यादा जवाब देने से सवाल उठाने वाले का महत्व बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एनएच की हालत ठीक नहीं पर उसकी मरम्मत के लिए केंद्र से पैसा नहीं मिलता। चुनाव के पहले जिस पैकेज व विशेष राज्य के दर्जा पर बात की गयी उस पर अमल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed