{"_id":"653797c8142ae99d96014607","slug":"women-of-bengali-society-gave-farewell-to-maa-durga-through-sindoor-khela-in-gaya-prayer-for-world-peace-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sindur Khela: सिंदूर खेलकर बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई; विश्व शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sindur Khela: सिंदूर खेलकर बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई; विश्व शांति के लिए की प्रार्थना
Tue, 24 Oct 2023 03:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Oct 2023 03:39 PM IST
सार
Sindur Khela Durgabari: सिंदूर खेला में शामिल महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्र के दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है। यही वजह है कि आज हम लोग सिंदूर खेला के जरिए मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सिंदूर खेला के दौरान बंगाली समाज की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया शहर के दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में मंगलवार को सिंदूर खेला का आयोजन किया। इसमें बंगाली समाज की महिलाएं पूरी पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आईं। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई। वहीं, नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्र के दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है। यही वजह है कि आज हम लोग सिंदूर खेला के जरिए मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हम लोग विदाई कर रहे हैं। एक तरफ जहां मां के जाने का गम है। वहीं, अगले वर्ष मां दुर्गा जल्दी आएं, इसके लिए हमें खुशी भी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है। पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो। इसी उद्देश्य के साथ हम लोगों ने पूजा अर्चना की है।
विज्ञापन