फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   UPSC Result Raviraj of Nawada in Bihar cannot see his mother helped him crack UPSC exam in this way

UPSC Result: बिहार के रविराज देख नहीं सकते, मां ने कुछ ऐसे क्रैक कराई यूपीएससी परीक्षा, दिल छू लेगी इनकी कहानी

Wed, 23 Apr 2025 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 04:33 PM IST
सार

UPSC Toppers Story: यूपीएससी परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार सफलता पाने वाले कई ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जिन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया। कोई देख नहीं सकता है तो किसी ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से सफलता हासिल की। चलिए ऐसे ही संघर्ष कर यूपीएससी टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाने वाले एक युवक की कहानी जानते हैं।

विज्ञापन
UPSC Result Raviraj of Nawada in Bihar cannot see his mother helped him crack UPSC exam in this way
रविराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नवादा जिले के रविराज ने यूपीएससी परीक्षा में मिसाल कायम की है। रविराज ने यूपीएससी परीक्षा में 182वीं रैंक हासिल की। रविराज की सफलता की चर्चा पूरे देश में हो रही है। क्योंकि रविराज दृष्टिबाधित हैं और उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत से हासिल की है। यह सफलता उन्हें चौथे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में पीटी पास किया था, दूसरे और तीसरे प्रयास में पीटी नहीं निकाल पाए थे। चौथे प्रयास में पीटी, मेंस और इंटरव्यू तीनों में सफलता पाई।

विज्ञापन


रविराज को इससे पहले 69वीं बीपीएससी में 490वीं रैंक मिली थी। उन्हें रेवेन्यू ऑफिसर का पद मिला था। बीपीएससी में दृष्टिबाधित कैटेगरी में वे बिहार में टॉपर रहे थे। लेकिन उन्होंने वह नौकरी ज्वाइन नहीं की। छुट्टी लेकर यूपीएससी की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफल आयोजन की कड़ी तैयारी में बिहार, अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


रविराज की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे चली गई थी। खुद से पढ़ना और लिखना बंद हो गया था। ऐसे में मां विभा देवी ने उनका साथ दिया। मां ने उन्हें पढ़कर सुनाया। रविराज ने सुना, याद किया और बोलकर बताया। मां ने वही लिखकर तैयारी कराई। मां ने घरेलू काम के साथ पढ़ाई में भी पूरा समय दिया। जब खाना बनाती थीं, तब यूट्यूब पर वीडियो खोल देती थीं। रविराज रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे।


यह भी पढ़ें: गंगा किनारे आर्सेनिक से जंग, समस्तीपुर के 4 प्रखंडों में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से बीमारियों में आई कमी

रविराज कहते हैं, मेरी पढ़ाई में मां की बराबर की भागीदारी रही। उनके बिना यह संभव नहीं था। मां ने एक विद्यार्थी की तरह जीवन जिया। पिता रंजन कुमार सिन्हा किसान हैं। मां गृहिणी हैं। ग्रेजुएशन तक पढ़ी हैं, रविराज की बहन भी दृष्टिबाधित है। रविराज ने दसवीं नवादा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मिरजापुर से की। एसएन इंटर स्कूल नवादा से किया। ग्रेजुएशन एसआरएस कॉलेज से राजनीतिक शास्त्र में किया।

यह भी पढ़ें: डांसर शानू की हत्या मामले में दूल्हा और उसके पिता गिरफ्तार, शादी से पहले पुलिस ने दबोचा; जानें

रविराज कहते हैं, मैं थॉमस अल्वा एडिसन जैसा महान नहीं बन सका, लेकिन मेरी मां ने एडिसन की मां नैंसी मैथ्यूज जैसी परवरिश की। समाज और स्कूल मुझे सूरदास समझता था। लेकिन मां मेरी आंख बनीं। रीडर और राइटर दोनों की भूमिका निभाई। मां पढ़ती थीं, मैं सुनता था। फिर मैं बोलता था, मां लिखती थीं। यह सिलसिला याद करने तक चलता था। पिता रंजन कुमार सिन्हा कहते हैं, रविराज की सफलता में मां का सबसे बड़ा योगदान है। मां ने मां के साथ दोस्त और गुरु की भूमिका भी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed