{"_id":"66c091daf0e21b43c0084440","slug":"uproar-among-the-family-members-after-the-body-of-a-youth-was-found-on-the-river-bank-in-nawada-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नवादा में नदी किनारे मिला युवक का शव, रात में हुई थी लड़ाई; पीट पीटकर की गई हत्या; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नवादा में नदी किनारे मिला युवक का शव, रात में हुई थी लड़ाई; पीट पीटकर की गई हत्या; परिजनों में कोहराम
Sat, 17 Aug 2024 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:34 PM IST
सार
Bihar: नवादा में नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नवादा में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। नगर थाना क्षेत्र के खुरी नदी किनारे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों द्वारा कहा जा रहा है कि पीट- पीटकर युवक की हत्या हुई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शहर के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मो. नूरी आलम खलीफा के बेटे मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छोटू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। वहीं, हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद नवादा सदर एसडीपीओ अनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बता दें कि युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान भी पाए गए हैं। परिजन राजू कुमार ने बताया कि किसी ने युवक को बुलाकर पहले तो उसकी पिटाई की, फिर बाद में उसकी हत्या करके फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन