फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   two day free skin checkup camp tetmosol amar ujala initiative gaya

Bihar: दो दिवसीय निशुल्क स्किन चेक-अप कैंप आयोजित, टेटमोसोल और अमर उजाला की पहल को मिला जबरदस्त समर्थन

Sat, 12 Jul 2025 08:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 08:56 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए टेटमोसोल और अमर उजाला ने मिलकर गयाजी शहर में 12-13 जुलाई 2025 को दो दिवसीय निशुल्क स्किन चेक-अप कैंप का आयोजन किया। 
 

विज्ञापन
two day free skin checkup camp tetmosol amar ujala initiative gaya
दो दिवसीय स्किन चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए टेटमोसोल और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से गयाजी में दो दिवसीय निशुल्क स्किन चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर 12 और 13 जुलाई को विष्णुगंज स्थित पंचायत भवन में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी त्वचा की जांच कराई। कैंप में एमबीबीएस योग्य डॉक्टरों की टीम ने मौजूद रहकर लोगों की त्वचा से जुड़ी समस्याओं की जांच की और जरूरी परामर्श भी दिया। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटकों से चला जागरूकता अभियान

इससे पहले गयाजी समेत अन्य शहरों में 15 दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए लोगों को स्किन चेक-अप कैंप की जानकारी दी। यह अभियान गयाजी के अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, पटना और प्रयागराज जैसे शहरों में भी चलाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ‘नकली दवा मामले में दोषी मंत्री जीवेश मिश्रा को हटाएं CM नीतीश कुमार’, कांग्रेस ने उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य गर्मी और पसीने से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय रहते उनकी जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना था। टेटमोसोल और अमर उजाला की यह पहल स्थानीय लोगों में काफी सराही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed