{"_id":"67f5428f2b8a6483820342f8","slug":"train-status-gaya-yeshwantpur-summer-special-train-starting-date-stopage-at-stations-including-aurangabad-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Status: इस तारीख से शुरू होगी गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन, औरंगाबाद समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: इस तारीख से शुरू होगी गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन, औरंगाबाद समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Tue, 08 Apr 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:06 PM IST
सार
Train Status: गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा एक विशेष सुविधा के तहत गया-यशवंतपुर समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जानें औरंगाबाद समेत किन स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने एक विशेष सुविधा के तहत गया-यशवंतपुर समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (संख्या 06563/06564) का संचालन शुरू किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के डीडीयू के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 06563 (यशवंतपुर-गया) प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर (YPR) से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। फिर सोमवार सुबह 08:15 बजे गया (GAYA) पहुंचेगी। यह सेवा अप्रैल में 12, 19, 26 तारीख को, मई में 3, 10, 17, 24, 31 को और जून में 7 और 14 तारीख को संचालित होगी।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रा के दौरान यह ट्रेन डीडीयू (DDU) स्टेशन पर सोमवार को सुबह 03:10 बजे पहुंचेगी और 03:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद भभुआ रोड (BBU) पर 04:15/04:17, सासाराम (SSM) पर 04:55/04:57और अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) पर 05:50/05:52 बजे रुकेगी।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन संख्या 06564 (गया-यशवंतपुर) प्रत्येक सोमवार रात 23:45 बजे गया (GAYA) से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 21:30 बजे यशवंतपुर (YPR) पहुंचेगी। यह सेवा अप्रैल में 14, 21, 28 तारीख को, मई में 5, 12, 19, 26 को तथा जून में 2, 9 और 16 तारीख को उपलब्ध रहेगी। वापसी मार्ग में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) पर मंगलवार सुबह 01:05/01:07, सासाराम (SSM) पर 01:43/01:45, भभुआ रोड (BBU) पर 02:20/02:22 और डीडीयू (DDU) पर 03:40/03:50 बजे ठहरेगी।
विज्ञापन
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व अपने स्टेशन से समय और प्लेटफॉर्म की अद्यतन जानकारी प्राप्त करें। यह समर स्पेशल सेवा यात्रियों को गर्मियों के मौसम में बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।