{"_id":"65d7254f4e78e854de095210","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-teacher-locked-house-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पूरे परिवार के साथ गये थे ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पूरे परिवार के साथ गये थे ससुराल
Thu, 22 Feb 2024 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:13 PM IST
सार
Bihar News: बुधवार की रात चोरों ने जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के चांद बाजिदपुर गांव में स्थित शिक्षक के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये आभूषण, नगदी समेत कीमती सामान चुरा लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गया में चोरी की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गुरारू प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मो. तनवीर आलम का बेलागंज थाना क्षेत्र के चांद वाजिदपुर गांव में मकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार को घर बंद कर पूरे परिवार के साथ ससुराल गया था। रात में वहीं रुक गए। गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब घर लौटे, तब घर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। अंदर घुस कर देखा तब कमरों के भी दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियां टूटी हुई थी।
विज्ञापन
कीमती सामान भी चुरा ले गए
उन्होंने बताया कि तत्काल ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिक्षक के मुताबिक उनके घर से चोर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात चुरा ले गए। साथ ही 33 हजार रुपए नगदी और कीमती सामान भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू
बता दें कि चोरों ने तीन कमरों में से मात्र दो ही कमरें का दरवाजा तोड़ा। जिसमें चोने चांदी के आभूषण, नगदी और कीमती सामान रखा हुआ था। इस संबंध में बेलागंज थाने की पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन