{"_id":"66ab60af0d8b9ac53e0c4fcb","slug":"the-young-man-died-a-painful-death-after-being-struck-by-an-electric-current-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गीली छत पर दौड़ा करंट, नंगे पांव छत पर आते ही चपेट में आया अधिवक्ता का इकलौता बेटा; हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गीली छत पर दौड़ा करंट, नंगे पांव छत पर आते ही चपेट में आया अधिवक्ता का इकलौता बेटा; हुई दर्दनाक मौत
Thu, 01 Aug 2024 03:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 PM IST
सार
Bihar: औरंगाबाद शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्लें में गुरुवार को एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कामेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जाता है कि बारिश होने से युवक के घर की छ्त गीली थी और छ्त में कहीं बिजली के तार का स्पर्श होने से करंट दौड़ रहा था, जिसका पता घर के किसी सदस्य को नहीं था। इसी बीच गुरुवार को विकास किसी काम से अपने घर के छत पर खाली पैर ही चला गया।
विज्ञापन
छत पर जाते ही वह गीली छ्त में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने आनन फानन में घर की विद्युत सप्लाई को बंद करने के बाद विकास को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रेफर के बाद रोहतास के जमुहार स्थित निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घर के इकलौते बेटे विकास की मौत के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विकास छुट्टी लेकर अपनी बहन की शादी में घर आया था।
विज्ञापन