फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav targets samrat chaudhary in gaya tikari bhuiyan musahar sangh sammelan today bihar news

बिहार में भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन: तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, रोजगार और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

Sun, 06 Sep 2026 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 09:33 PM IST
सार

गयाजी के टिकारी में भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार, युवाओं और वंचित समाज के मुद्दे उठाते हुए सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

विज्ञापन
tejashwi yadav targets samrat chaudhary in gaya tikari bhuiyan musahar sangh sammelan today bihar news
गयाजी जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से सभा को संबोधित करते प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव व समर्थक

विस्तार

गयाजी जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र के महामना गांव में आयोजित भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन में पहुंचे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं, रोजगार और वंचित समाज के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और राजद की नीतियों को गिनाया।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी 17 महीने की सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा बदलाव की उम्मीद लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य की जरूरत है, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू यादव के कार्यों का किया जिक्र
राजद नेता ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया है, जिसे राजद आज भी आगे बढ़ा रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़ी रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लालू यादव ने आम परिवार से आने वाली भगवतिया देवी को जनप्रतिनिधि बनाया और राजद ने उनके परिवार को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया।



ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ की स्थिति: हर नदी दिखा रही अपना रौद्र रूप; कई बांधों पर दबाव व हजारों बेघर, खेत-जमीन जलमग्न

भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कई समस्याएं हैं, लेकिन सरकार चुप बैठी है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षित बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।

गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से सभा को संबोधित करते प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव व समर्थक

गयाजी जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से सभा को संबोधित करते प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव व समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed