{"_id":"69fee3741e0de6343906d247","slug":"teen-boy-found-dead-in-nawada-family-alleges-murder-one-detained-three-missing-gaya-news-c-1-1-noi1516-4259141-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चार दोस्तों के साथ निकला था किशोर, फिर पानी में मिला शव; चोट के निशानों ने बढ़ाया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चार दोस्तों के साथ निकला था किशोर, फिर पानी में मिला शव; चोट के निशानों ने बढ़ाया हत्या का शक
Sat, 09 May 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 05:32 PM IST
सार
Bihar News: नवादा में 15 वर्षीय किशोर वंशराज का शव पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क जाम करते हुए लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नवादा जिले में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। किशोर का शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर पानी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर मिले गंभीर चोट के निशानों ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मृतक की पहचान नाबालिग के रूप में हुई
मृतक की पहचान गोनवां गांव निवासी 15 वर्षीय वंशराज उर्फ बांसू राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंशराज चार युवकों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव बनी पहाड़ के पास पानी में मिला।
शव पर मिले चोट के निशान
परिजनों का आरोप है कि वंशराज की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शव पर आंख और कान के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता संतोष कुमार सिन्हा झारखंड के टाटा में निजी नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एक युवक हिरासत में, तीन की तलाश जारी
परिवार का कहना है कि जिन चार युवकों के साथ वंशराज घर से निकला था, उन्हीं पर हत्या का शक है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: दोस्त ने फोन कर बुलाया, फिर गोली मारकर ले ली जान; युवक की हत्या से सनसनी
सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने इलाके में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने जाम हटवाया। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।