फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   subhash kumar chaudhary agniveer death bankebazar gaya bihar today bihar news

बिहार: जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान गयाजी के अग्निवीर सुभाष ने तोड़ा दम

Mon, 12 Oct 2026 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

गयाजी के बांकेबाजार के जमुआराखुर्द गांव निवासी अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी का अजमेर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वर्ष 2023 में सेना में भर्ती हुए सुभाष की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे गांव पहुंचेगा।

विज्ञापन
subhash kumar chaudhary agniveer death bankebazar gaya bihar today bihar news
सेना के जवान सुभाष कुमार चौधरी की फाइल फोटो

विस्तार

गयाजी के बांकेबाजार के जमुआराखुर्द गांव में मातम पसरा है। जिस बेटे को माता-पिता ने देश की रक्षा के लिए सेना में भेजा था, उसके असमय निधन की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए सुभाष कुमार चौधरी ने अजमेर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे क्षेत्र में पहुंचेगा, जहां लोग नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई देंगे।
विज्ञापन


2023 में अग्निवीर बने थे सुभाष
 जमुआराखुर्द गांव निवासी गया चौधरी और मनवा देवी के पुत्र सुभाष कुमार चौधरी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में बहाल हुए थे। वर्ष 2023 में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने देश सेवा की जिम्मेदारी संभाली। परिवार और गांव के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन किसे पता था कि देश की सेवा का सपना लेकर सेना में गया यह युवा इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देगा।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष जैसलमेर में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डीजल से संबंधित काम के दौरान मुंह से तेल खींचने की कोशिश में डीजल उनके पेट में चला गया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अजमेर ले जाया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक उनका उपचार चला। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
सुभाष के निधन से जमुआराखुर्द गांव सहित पूरे बांकेबाजार क्षेत्र में शोक की लहर है। माता-पिता ने अपने बेटे को देश सेवा के लिए सेना में भेजा था, लेकिन अब उनके सामने बेटे को खोने का असहनीय दुख है। गांव के लोग और क्षेत्रवासी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। एक युवा सैनिक के असमय निधन से हर कोई मर्माहत है।


ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

कल सुबह 10 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे क्षेत्र में पहुंचेगा। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए स्थानीय लोगों के जुटने की संभावना है। क्षेत्रवासी अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करेंगे। देश सेवा के लिए आगे आए सुभाष का यूं चले जाना पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना जताते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed