फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Rs 44 crore 16 lakh missing from bank accounts of District Land Acquisition Office in Gaya

Bihar: जिला भू-अर्जन कार्यालय के बैंक खातों से 44 करोड़ 16 लाख रुपये गायब; समाहरणालय के कई विभागों में हड़कंप

Fri, 06 Oct 2023 12:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

Bihar News: गया स्थित समाहरणलय में जमीन अधिग्रहण पर दिए जाने वाले मुआवजे के खातों में गड़बड़ी पाई गई है। दरअसल, जिला भू-अर्जन कार्यालय के बैंक खातों से 44 करोड़ 16 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना से जिले के कई विभागों में हड़कंप मच गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Rs 44 crore 16 lakh missing from bank accounts of District Land Acquisition Office in Gaya
समाहरणालय, गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिला समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय से संचालित चार बैंक खातों से 44 करोड़ 16 लाख रुपये गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद भू-अर्जन कार्यालय समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी खाते से इतनी बड़ी राशि के गायब हो जाने से गबन होने की आशंका लग रही है। इस मामले को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है और जांच में जुट गए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैंक खातों से 44 करोड़ 16 लाख रुपये कहां गए। अगर इतनी बड़ी राशि कहीं खर्च हुई है तो वह किस मद में खर्च की गई है। नहीं तो अगर इतनी बड़ी रकम का गबन किया गया है तो जिला भू-अर्जन कार्यालय के कौन-कौन से कर्मचारियों की मिलीभगत है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में जिला भू-अर्जन कार्यालय के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पटना-गया-डोभी रोड, भारतमाला परियोजना आमस-दरभंगा रोड, नेशनल हाइवे दो औरंगाबाद-चोरदाहा रोड, डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर रेल परियोजना समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित जमीन के अधिग्रहण का कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन


चार खातों में रखे थे रुपये
इन योजनाओं से संबंधित जमीन के अधिग्रहण करने को लेकर मुआवाजा देने के लिए उक्त चारों बैंक खातों में रुपये रखे हुए थे। लेकिन, अब उन चारों बैंक खातों का मिलान बैंक पंजी और बैंक विवरणी के आधार पर किया गया तो करीब 44 करोड़ 16 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच-पड़ताल हुई शुरु
हालांकि इस मामले में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवींद्र राम ने बताया कि इसकी जांच पड़ताल चल रही है। कोशिश की जा रही है कि एक सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा। उक्त मामले को लेकर कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए है। इसकी सभी स्तरों से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed