फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Republic Day: Tricolor fell along with pole before saluting at Imamganj block office Gaya, many people injured

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर सलामी देने से पहले डंडे समेत गिरा झंडा, कई लोग घायल; तिरंगे के अपमान का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

Gaya News: गया में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन से पहले झंडा डंडे समेत प्रमुख के माथे पर गिर गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और कई लोग घायल गए। घटना के वीडियो वायरल होने पर तिरंगे का अपमान किए जाने का भी आरोप लगा है।
 

विज्ञापन
Republic Day: Tricolor fell along with pole before saluting at Imamganj block office Gaya, many people injured
डंडे के साथ तिरंगा गिरने से मौके पर मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर गया जिले के इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में झंडा फहराने के दौरान हुई बड़ी चूक ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया। रविवार सुबह झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगा झंडा डंडे समेत गिर गया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस घटना ने गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
प्रमुख के माथे पर गिरा झंडा
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार, प्रमुख कलावती देवी, अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी और अन्य अधिकारियों समेत कई कर्मचारी मौजूद थे। जैसे ही रस्सी खींचकर झंडा फहराने की कोशिश की गई, झंडा डंडे समेत नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान प्रमुख कलावती देवी के माथे पर झंडे का डंडा गिरने से वह चोटिल हो गईं। साथ ही, वहां मौजूद अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

 
लापरवाही का आरोप
यह घटना गजेटेड अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जो लापरवाही का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। झंडे के सही तरीके से न बांधे जाने और उचित निरीक्षण न किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जब सरकारी कार्यालयों में गजेटेड अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होने से नहीं रोक सकते, तो यह लापरवाही पूरे तंत्र पर सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के वीडियो और फोटो ने बढ़ाई चर्चा
झंडा गिरने की इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इसे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के रूप में देख रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना के बाद बीडीओ संजय कुमार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया और कहा कि इसकी जांच की जाएगी। प्रमुख कलावती देवी और अन्य अधिकारियों ने भी घटना को लेकर खेद जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed