फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Ram Mandir: Aurangabad immersed in Ram devotion after Ram Lalla's life consecrated in Ayodhya

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने पर औरंगाबाद में शहर-गांव सब राममय; जुलूस में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Jan 2024 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

Ramlala's Life Consecration: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर औरंगाबाद में कहीं राम कथा हो रही है, कहीं सुंदरकांड का पाठ हो रहा है तो कहीं रामचरित मानस का पाठ हो रहा है। इसके साथ ही राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की झांकी के साथ भव्य और आकर्षक जुलूस निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir: Aurangabad immersed in Ram devotion after Ram Lalla's life consecrated in Ayodhya
भगवान राम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही शहर से लेकर गांव तक रामभक्ति की गंगा-यमुना बह रही है। औरंगाबाद में भी शहर से लेकर हर गांव राममय हो गया। शहर और गांव की गलियों में जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। हर मंदिर में आकर्षक तरीके से सजे-धजे हैं। मंदिरों में भक्तों का सैलाब सा उमड़ा हुआ है। सभी मंदिर हवन, कीर्तन और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो रहे हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में कहीं राम कथा हो रही है, कहीं सुंदरकांड का पाठ हो रहा है तो कहीं रामचरित मानस का पाठ हो रहा है। कहीं जागरण हो रहा है, कहीं कीर्तन हो रहा है तो कहीं भगवान को भोग लग रहा है और प्रसाद बंट रहा है। गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगाड़े के साथ राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की झांकी के साथ भव्य और आकर्षक जुलूस निकाले जा रहे हैं। जगह-जगह जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। रामभक्त जोश में हैं।
विज्ञापन




एहतियात के तौर पर सर्वत्र सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। संघ परिवार से जुड़े संगठनों के नेता-कार्यकर्ता भी मंदिरों में पूजा-अर्चना करते और भव्य शोभा यात्रा और जुलूस में शामिल दिखे। जुलूस में कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोग भी दिल खोलकर शामिल नजर आए। वहीं, स्थानीय बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर रामकथा पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए। साथ ही शहर के पंचदेव मंदिर में भी भाजपा के युवा नेता और रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु और भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह औरंगाबाद सदर प्रखंड के नौगढ़ और जम्होर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित विशेष-पूजा अर्चना में शामिल हुए। भक्ति भाव से उन्होंने षोडशोपचार तरीके से रामजानकी की पूजा-अर्चना की।


पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। जब रामलला अपनी जन्मभूमि में स्थित भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह ऐतिहासिक क्षण है। हम सनातनियों के लिए गौरव का पल है। रामलला के विराजमान होने से हम सभी सनातनी गौरवान्वित है। आज हम सब खुद को हिंदू और सनातनी कहने में गर्व करने का अनुभव कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर और दिव्य दृष्टि तथा कुशल नेतृत्व से संभव हो सका है। मोदी है तो मुमकिन है। आने वाले दिनों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। आशय यह कि रामलला के विराजमान होने पर सर्वत्र श्रीराम भक्ति की अलौकिक धार्मिक और आध्यात्मिक छटा बिखर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed