फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   rajesh kumar congress bihar resignation rumors delhi review meeting bihar assembly election

Bihar: राजेश कुमार ने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज, कहा- पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नहीं डाल रहा दबाव

Fri, 28 Nov 2025 01:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 01:58 PM IST
सार

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस्तीफे की खबरों को निराधार और बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई दबाव नहीं है और दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में भी इस पर चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
rajesh kumar congress bihar resignation rumors delhi review meeting bihar assembly election
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह निराधार और बेतुका करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे के लिए कोई दबाव नहीं है और न ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे इस्तीफा मांगा है। दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में भी इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन

राजेश कुमार ने स्वीकार किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन इसके पीछे कई कारण रहे। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में इन कारणों पर विस्तृत चर्चा हुई और पार्टी के सभी उम्मीदवारों से सीट टू सीट हार के कारणों का विश्लेषण किया गया। बैठक पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कोई तनातनी वाली बात नहीं हुई।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह अभी भी दिल्ली में हैं और वहां शीर्ष नेताओं के साथ बिहार के लिए भावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी बिहार में विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाएगी और सत्तापक्ष को घेरने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar : 'पापा-माई को कष्ट नहीं होना चाहिए', चिट्ठी लिखी फिर जान दी; दो नंबर से UPSC एग्जाम में पिछड़ा था अंकित

 

राजेश कुमार ने कहा कि उनके इस्तीफे की अफवाहें विरोधियों की चाल हो सकती हैं, लेकिन विरोधियों को इसका नकारात्मक परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अभी भी प्रदेश अध्यक्ष हैं और जब तक पार्टी चाहेगी, तब तक इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed