फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pitru paksha mela 2026 begins in gaya cm samrat chaudhary to inaugurate at gandhi maidan today bihar news

बिहार: मोक्ष नगरी गयाजी में आज से पितृपक्ष महासंगम, दुल्हन की तरह सजी विष्णु नगरी; मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

Pitru Paksha 2026: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का शुभारंभ आज गयाजी में होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। 10 अक्टूबर तक चलने वाले मेले के लिए सुरक्षा, सजावट, लेजर शो और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक तैयारी की गई है।

विज्ञापन
pitru paksha mela 2026 begins in gaya cm samrat chaudhary to inaugurate at gandhi maidan today bihar news
25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा पितृपक्ष मेला।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को गयाजी के गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में भव्य समारोह के साथ होगा। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले के लिए पूरी विष्णु नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन, मंदिर समिति और विभिन्न विभागों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में करेंगे। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और देवघाट सहित मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लेंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, गयापाल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आज से शुरू होगा त्रैपाक्षिक गया श्राद्ध
शुक्रवार से त्रैपाक्षिक गया श्राद्ध भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से पिंडदानी गयाजी पहुंचने लगे हैं। त्रैपाक्षिक श्राद्ध करने वाले श्रद्धालु पुनपुन नदी या गोदावरी तालाब से धार्मिक कर्मकांड की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परंपरागत विधि-विधान के अनुसार विभिन्न वेदियों पर पिंडदान और तर्पण का अनुष्ठान करेंगे।
विज्ञापन


फूलों और रोशनी से सजी विष्णु नगरी
पितृपक्ष मेले को लेकर विष्णुपद मंदिर से लेकर चांदचौरा तक पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मेला क्षेत्र, फल्गु नदी के घाट और प्रमुख धार्मिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई गई है। विष्णुपद मंदिर परिसर में भजन, प्रवचन और भागवत कथा के लिए आकर्षक पंडाल बनाया गया है, जहां पूरे मेले के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेजर शो से दिखेगी गयाजी की धार्मिक विरासत
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक और पौराणिक महत्ता से परिचित कराने के लिए फल्गु नदी के देवघाट पर विशेष लेजर शो शुरू किया गया है। रंग-बिरंगी लेजर किरणों के माध्यम से गयाजी की महिमा, फल्गु नदी का महत्व और पिंडदान की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा को आधुनिक तकनीक के जरिए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा
मेले में सबसे अधिक भीड़ विष्णुपद मंदिर परिसर में रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के अलावा विष्णुपद प्रबंधन समिति ने अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड और सफाईकर्मियों की तैनाती की है। मंदिर परिसर में 43 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, जबकि गया जंक्शन पर 94 कैमरे सक्रिय रहेंगे। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष अवसरों पर ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed