फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   No nominations on day 1 in Aurangabad, Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Election : औरंगाबाद में पहले दिन नामांकन नहीं, 20 अक्तूबर तक दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार पर्चा

Mon, 13 Oct 2025 07:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:03 PM IST
सार

Aurangabad News : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के प्रथम चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। औरंगाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन
No nominations on day 1 in Aurangabad, Bihar Assembly Elections 2025
नामांकन विषय पर जानकारी देते हुए अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों से नाम निर्देशन लेने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है, लेकिन नामांकन के पहले दिन औरंगाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट के लिए नामांकन का खाता नहीं खुला है। यानी सोमवार को किसी भी सीट के किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है, जबकि संबंधित विधानसभा सीटों के निर्वाचन अधिकारी उम्मीदवारों से नामांकन लेने के लिए तैयार बैठे हैं।

विज्ञापन
दीपावली की छुट्टी के बावजूद लिया जाएगा नाम निर्देशन
औरंगाबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के चुनाव की अधिसूचना निर्वाचन आयोग द्वारा आज यानी 13 अक्तूबर को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आज से ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लेकिन नामांकन के प्रथम दिन जिले की छह  विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट के लिए किसी उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन


23 अक्तूबर तक उम्मीदवार अभ्यर्थिता वापस ले सकते हैं
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आलोक में उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कहा कि रविवार को छुट्टी के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे, लेकिन 20 अक्तूबर को नामांकन के अंतिम दिन दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद अपराह्न तीन बजे तक नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन के बाद 21 अक्तूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 अक्तूबर तक उम्मीदवार अभ्यर्थिता वापस ले सकते हैं। इसके बाद 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर को समस्त निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद की इन छह सीटों के लिए हैं निर्वाचनी पदाधिकारी 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 219-गोह विधानसभा सीट के लिए दाउदनगर के अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन, 220-ओबरा के लिए दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रणव कुमार, 221-नबीनगर के लिए औरंगाबाद के भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल, 222-कुटुम्बा(सुरक्षित) के लिए औरंगाबाद के अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, 223-औरंगाबाद के लिए औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह एवं 224-रफीगंज विधानसभा सीट के लिए औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह निर्वाचनी पदाधिकारी हैं। इन संबंधित सीटों के उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र के इन्हीं निर्वाचनी पदाधिकारियों के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे।

18 लाख 29 हजार 766 मतदाता 2279 बूथों पर 11 नवंबर को डालेंगे वोट
उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर तक प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार औरंगाबाद जिले में कुल 18 लाख 29 हजार 766 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 67 हजार 416 पुरुष, 8 लाख 62 हजार 318 महिलाएं और 32 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2279 है। विस्तार में जाने पर गोह विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 52 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 64 हजार 108 पुरुष, 1 लाख 47 हजार 940 महिलाएं एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। ओबरा में कुल 3 लाख 18 हजार 398 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 68 हजार 617 पुरुष, 1 लाख 49 हजार 771 महिलाएं एवं 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इसी प्रकार नबीनगर में कुल 2 लाख 82 हजार 859 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 50 हजार 58 पुरुष, 1 लाख 32 हजार 794 महिलाएं एवं 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वही कुटुम्बा में कुल 2 लाख 71 हजार 829 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 44 हजार 638 पुरुष, 1 लाख 27 हजार 186 महिलाएं एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। औरंगाबाद में कुल 3 लाख 11 हजार 801 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 64 हजार 655 पुरुष, 1 लाख 47 हजार 140 महिलाएं एवं 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 32 हजार 827 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 75 हजार 340 पुरुष एवं 1 लाख 57 हजार 487 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के कुल 2279 बूथों में गोह विधानसभा क्षेत्र में 372, ओबरा में 387, नबीनगर में 364, कुटुम्बा में 350, औरंगाबाद में 382 एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में 424 बूथ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Live: जनसुराज ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, सुजीत कुमार भाजपा में शामिल


नक्सल प्रभावित 402 बूथों पर 7.00 से 4.00 बजे तक होगा मतदान 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 2279 बूथों में 402 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां 11 नवंबर को मतदान प्रातः 7.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक ही कराया जाएगा। शेष बूथों पर मतदान प्रातः 7.00 बजे से लेकर सायं 6.00 बजे तक कराया जाएगा।

इस क्रम में गोह विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-217, 299, 317, 322, 324, 327, 329, नबीनगर में बूथ संख्या-269, 270, 302, 303, 306, 307, 308, 309, 311, 312, 313, 314, 315, 318, 319, 320, 321, 322, 327, 328, 329, 330, 359, 360, 363, 364, कुटुम्बा में बूथ संख्या-36 से 101, 103, 131 से 143, 222, 234, 236 से 239, 244 से 253, 256, 257, 259, 260, 263 से 271, 274 से 277, 283, 291 से 331, 333 एवं 338 से 350, औरंगाबाद में बूथ संख्या-313, 314 एवं 328 से लेकर 382 तथा रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-10, 11, 19 से 22, 34, 36, 42 से 46, 51, 60, 62, 64, 65, 69 से 71, 73, 74, 86, 89, 95, 96, 96ए, 158, 159, 162, 163, 166 से 172, 192, 197, 198, 205, 211, 212, 223, 227, 261, 263 से 265, 276 से 292, 305 से 316, 350, 351, 366 से 376, 378, 381 से 385, 390, 391, 394 से 401, 406, 407 एवं 410 से 424 तक शामिल हैं। इन सभी बूथों पर मतदान प्रातः 7.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक ही कराए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed