फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada: Villagers beat up govt school Principal; accused of molesting a minor girl, FIR lodged under POCSO

Bihar: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने किया घिनौना काम, नाबालिग छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप; ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Fri, 24 May 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 06:47 PM IST
सार

Nawada: प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई रूपा कुमारी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Nawada: Villagers beat up govt school Principal; accused of molesting a minor girl, FIR lodged under POCSO
आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा से शिक्षक-विद्यार्थी के रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी शिक्षक को पकड़कर जमकर पीट दिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी का है, जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार चौधरी पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना 22 मई की है। 24 मई को परिजन और स्थानीय लोगों ने शिक्षक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर परिजनों ने हिसुआ थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी मुन्नी कुमारी (काल्पनिक नाम) अपने मौसा-मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती है। 22 मई को वह घर से सुबह सात बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी पढ़ने के लिए गई थी। कक्षा शुरू होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार चौधरी (नवादा के गोन्दापुर कन्हाई नगर निवासी) ने दो छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया। उसके बाद एक बच्ची को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कृष्ण कुमार मेरी बच्ची को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा को रुपयों का प्रलोभन दिया। जब छात्रा नहीं मानी तो उसे धमकाया गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन वह वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

 

Nawada: Villagers beat up govt school Principal; accused of molesting a minor girl, FIR lodged under POCSO
आरोपी प्रिंसिपल पर पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

आवेदन में परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। स्कूल में छुट्टी हो गई थी। उसके बाद 24 मई को परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे। फिर प्रिंसिपल से पूछताछ की। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की।

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई। उसके बाद पुलिस पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई रूपा कुमारी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। बहरहाल इस मामले को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत 298/24 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed