फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada News: inspector was bitten by a snake, he caught it alive and reached hospital

Bihar News: नवादा में दारोगा को जिस सांप ने काटा, उसे खुद जिंदा पकड़कर पहुंच गए अस्पताल; जानें पूरा मामला

Mon, 24 Jun 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:59 PM IST
सार

Nawada News: नवादा में एक जहरीले सांप ने दारोगा को डंस लिया। उसके बाद वह उस सांप को पकड़कर अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंच गए। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया।

विज्ञापन
Nawada News: inspector was bitten by a snake, he caught it alive and reached hospital
अस्पताल में भर्ती घायल दारोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा के सदर अस्पताल में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ लोग जिंदा सांप लेकर वहां पहुंच गए। उसके बाद वहां हड़कंप सा मच गया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभी कुछ समझ पाते, तभी लोगों ने बताया कि जहरीले सांप के डसने से एक दारोगा बेहोश हो गए हैं। उसके बाद जिंदा जहरीले सांप को साथ लेकर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने एसआई संजीव कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दारोगा की पहचान संजीव कुमार के रूप में की गई है जो वर्तमान में जिले के मेसकौर थाने में पदस्थापित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसआई संजीव कुमार रात में ड्यूटी कर सोने जा रहे थे, तभी उनके बिस्तर पर रहे एक सांप ने अचानक से संजीव कुमार के पैर में डंस लिया। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर सांप को भी जिंदा पकड़ कर लिया और उसे एक डब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए। इससे अस्पताल में तैनात चिकित्सक को इलाज करने में सहूलियत हुई। फिलहाल एसआई संजीव कुमार का इलाज सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा जारी है। चिकित्सक का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं, जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed