फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada Accident: High speed car hits auto; Teen died on spot, four teachers injured

Bihar Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; किशोर की मौके पर ही मौत, चार शिक्षक घायल

Tue, 25 Feb 2025 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

Nawada Accident: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nawada Accident: High speed car hits auto; Teen died on spot, four teachers injured
घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 15 वर्षीय किशोर आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही
चश्मदीदों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी और फरहा गांव के पास ऑटो में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
किशोर अपने ननिहाल जा रहा था
हादसे में मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के सतगामा थाना क्षेत्र के कुमैना गांव निवासी सिकंदर कुमार के पुत्र आयुष कुमार (15) के रूप में हुई है। वह नवादा से अपने ननिहाल बलिया बुजुर्ग जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल शिक्षकों का अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी शिक्षक अकबरपुर के फुलमा मध्य विद्यालय और माखर मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं। वे रोज की तरह नवादा से अपने स्कूल जा रहे थे। घायलों की पहचान गोंदापुर निवासी शिक्षक नरेश चौधरी, मनोज कुमार, मनोज पांडे और मृत्युंजय कुमार पांडे के रूप में हुई है।
 
घटना के बाद मची चीख-पुकार
किशोर की मौत के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पहले कुछ घंटों तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में जब पहचान हुई तो उसके नाना-नानी सदर अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचते ही दोनों बेसुध हो गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, किशोर के घरवालों को जब इस हादसे की सूचना मिली तो परिवार में मातम पसर गया।
 
रजौली-नवादा पथ पर बढ़ रही दुर्घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार, रजौली-नवादा मार्ग पर सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर फोरलेन पर तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड लिमिट को सख्ती से लागू किया जाए और सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाएं।

 
घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed