{"_id":"688ddeb031a8ec561603405c","slug":"more-than-68-thousand-voters-out-of-the-voter-list-in-jehanabad-most-names-deleted-in-ghosi-assembly-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जहानाबाद में 68 हजार से अधिक मतदाता सूची से बाहर, घोसी विधानसभा में सर्वाधिक नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जहानाबाद में 68 हजार से अधिक मतदाता सूची से बाहर, घोसी विधानसभा में सर्वाधिक नाम कटे
Sat, 02 Aug 2025 03:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:26 PM IST
सार
जहानाबाद जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित मतदाता सूची से 68,806 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक कटौती घोसी विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जहां 34,233 नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
जहानाबाद में 68 हजार से अधिक मतदाता सूची से बाहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई इस प्रक्रिया में जिले भर से कुल 68,806 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस कटौती के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 8,36,134 से घटकर 7,67,328 रह गई है। इस अभियान का सबसे बड़ा असर घोसी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अकेले 34,233 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यहां पहले 2,84,430 मतदाता थे, जो अब घटकर 2,50,197 रह गए हैं।
वहीं, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में यह संख्या 3,11,417 से घटकर 2,90,829 हो गई है, जबकि मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,40,287 से घटकर 2,26,302 मतदाता बचे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनमें से कई की मृत्यु हो चुकी है, कुछ स्थायी रूप से जिले से बाहर चले गए हैं, और कई के नाम दो जगह दर्ज थे। सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अगर किसी मतदाता का नाम गलती से हट गया है, तो 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन और दस्तावेज जमा करने होंगे।
इन दस्तावेजों में से कोई एक आवश्यक
विज्ञापन
इसी के साथ 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने का अभियान भी चल रहा है। इसके लिए पंचायतों और नगर निकायों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर लें और अगर नाम कट गया हो तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा जरूर दर्ज करें। समय पर प्रक्रिया पूरी करने से ही वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से वंचित नहीं रहेंगे।

- पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पेंशन ऑर्डर
- बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी दस्तावेज
- जमीन या मकान से जुड़ा प्रमाण
- फैमिली रजिस्टर आदि।