{"_id":"6a2143882dcdc85d970a1a5a","slug":"missing-elderly-woman-found-dead-in-field-decomposed-body-recovered-police-probe-mysterious-death-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4357499-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बधार में मिला लापता वृद्धा का सड़ा-गला शव; हालत देख सहम गए ग्रामीण, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बधार में मिला लापता वृद्धा का सड़ा-गला शव; हालत देख सहम गए ग्रामीण, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
सार
बभंडीह गांव में लापता वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिजन जहां सदमे में हैं, वहीं मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीन दिन से लापता वृद्धा का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में कई दिनों से लापता एक वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से कुछ दूरी पर बधार में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौत की परिस्थितियों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित बधार में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहली नजर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बाद में शव की पहचान बभंडीह गांव निवासी कैलाश देवी, पत्नी जगन दास के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि कैलाश देवी पिछले दो-तीन दिनों से घर से लापता थीं। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। ऐसे में बधार में शव मिलने की खबर से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों के अनुसार शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। उसमें कीड़े लग चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। शव की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: 50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का गांव,कमीशन के विवाद में चली गोलियां, बच्ची समेत तीन घायल
परिजनों का कहना है कि कैलाश देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर घर से निकल जाया करती थीं। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक वह सामान्य रूप से दिखाई दे रही थीं, ऐसे में उनकी अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला कुछ दिनों से लापता थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।