{"_id":"65e07738fee533766304b102","slug":"miscreants-robbed-a-bullion-businessman-who-went-on-a-morning-walk-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मार्निंग वॉक पर गए सर्राफा व्यवसाई से बदमाशों ने की लूट, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उतरवाई सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मार्निंग वॉक पर गए सर्राफा व्यवसाई से बदमाशों ने की लूट, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उतरवाई सोने की चेन
Thu, 29 Feb 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:53 PM IST
सार
Bihar News: शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रमना मोहल्ले में गुरुवार की सुबह सैर पर निकले कनकालय ज्वेलर्स के मालिक से तीन युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर सोने की तीन चेन व ब्रेसलेट उतरवा ली। आरोपियों ने उन्हें लूट का डर दिखाया था।
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर गए सर्राफा व्यवसाई से बदमाशों ने की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सर्राफा बाजार में स्थित कनकालय ज्वेलर्स के मालिक विकास कुमार रमना अपने घर से गुरुवार की सुबह सैर के लिए निकले थे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे लूटपाट कर डाली।
विज्ञापन
पीड़ित ने दी जानकारी
बता दें कि पीड़ित विकास कुमार ने सोने की तीन चेन व ब्रेसलेट निकाली तो एक नकली पुलिसकर्मी ने कागज निकालकर कहा कि इसमें लपेट लो। आरोपियों ने कागज बदल दिया। उन्होंने जब आगे बढ़कर गाड़ी की डिक्की खोली और कागज खोल कर देखा तो, उसमें छोटा सा ईंट रखा हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में वारदात की पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन