फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Minister Santosh Singh said in Aurangabad Tejashwi Yadav remembers reservation constitution during elections

Bihar Politics: मंत्री संतोष सिंह बोले- चुनाव के वक्त तेजस्वी यादव को याद आता है आरक्षण और संविधान

Thu, 28 Nov 2024 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले में श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, चुनाव के वक्त तेजस्वी यादव को आरक्षण और संविधान याद आता है।

विज्ञापन
Minister Santosh Singh said in Aurangabad Tejashwi Yadav remembers reservation constitution during elections
मंत्री संतोष सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। सिंह ने औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित रामराज नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम में कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव के वक्त ही आरक्षण और संविधान की याद आती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विधानसभा और विधान परिषद को नहीं चलने देने के उद्देश्य से ही आरक्षण और संविधान को मुद्दा बनाकर हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार आरक्षण और संविधान के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हो सकता है। लेकिन मुद्दा विहीन नेता प्रतिपक्ष सदन को न चलने देने के लिए आरक्षण का बहाना बनाकर हंगामा करते हैं। सदन में जब गरीबों और राज्य के कल्याण के लिए चर्चा होती है तो वे खलल डालते हैं। तेजस्वी जब-जब सत्ता से बाहर होते हैं तो उन्हें आरक्षण और संविधान याद आता है। लेकिन जब सत्ता में होते हैं तो सिर्फ परिवार ही याद रहता है। सभी पद परिवार को चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू यादव के पोते होते तो वह भी जिला परिषद का चुनाव लड़ते। लालू परिवार संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा दिखावा करता है। मंत्री ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के माता-पिता मुख्यमंत्री थे तो कितने लोगों को आरक्षण दिया गया, यह उन्हें बताना चाहिए। किसी एक जाति को भी आरक्षण दिए हो तो तेजस्वी यादव बताएं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी वर्गों को आरक्षण देने का काम किए हैं। जो इसका हकदार है उसे मिल रहा है और उनके रहते कोई भी आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। देश और राज्य के लोगों को पीएम और सीएम पर भरोसा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री व विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह का स्वागत किया और संगठन पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि संगठन और मजबूत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चरवाहा विद्यालय से मॉडल स्कूल तक का सफर
विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि अब यह राज्य चरवाहा विद्यालय से आगे निकलकर मॉडर्न विद्यालय तक पहुंच गया है। अब बच्चे गाय भैंस चराने की जगह कंप्यूटर चला रहे हैं। बेहतर खेल का अवसर मिल रहा है। राजद के राज को बिहार की जनता ने देखा है। न शिक्षा का माहौल था न खेल का। आज  बच्चे खेल के माध्यम से भी दुनिया में बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। तो पढ़ाई के क्षेत्र में भी बड़े मुकाम को हासिल कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह मुन्ना, रघुनाथ राम, अमर उजाला, भाजपा नेता विनोद सिंह, टनटन सिंह, ई. कुश सिंह, अनिल सिंह, ललेंदर शर्मा, विश्वनाथ सिंह, संजय राय, श्रवण प्रजापति, राजू ठाकुर, सोनू सिंह, उमाशंकर सिंह एवं धीरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed