फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Mahabodhi Temple became a symbol of mutual harmony

Bihar News: आपसी सौहार्द का प्रतीक बना महाबोधी मंदिर, सभी धर्मों के लोग करते हैं पूजा व दर्शन

Sun, 29 Dec 2024 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Dec 2024 07:16 PM IST
सार

Bihar News: उत्तर प्रदेश के संभल में जहां पर मस्जिद और कई स्थानों पर हिन्दू धर्म से जुड़े कई मामले प्रकाश में आ रहे है। वहीं भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के साथ-साथ भगवान शिव के शिवलिंग की भी पूजा की जाती है। 
 

विज्ञापन
Mahabodhi Temple became a symbol of mutual harmony
आपसी सौहार्द का प्रतीक बना महाबोधी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी-देवताओं के विवादों के बीच महाबोधि मंदिर आपसी सौहार्द का प्रतीक बन गया है। महाबोधि मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग प्रचीन काल से स्थापित है। भगवान बुद्ध के साथ-साथ भगवान शिव के शिवलिंग की पूजा प्रतिदिन सुबह-शाम महाबोधि मंदिर के पुजारी के द्वारा की जाता है।

विज्ञापन


मालूम हो कि जब महाबोधि मंदिर का खुदाई हो रही थी। उस दौरान भगवान शिव का शिवलिंग सामने आया था। खुदाई के क्रम ऊपर का भाग खुदाई के समय खंडित हो गया था। तब से आज तक यह शिवलिंग महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में है। जैसे भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना होता है, ठीक उसी तरह भगवान शिव के शिवलिंग की पूजा महाबोधि मंदिर के पुजारी के द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों के लिए महाबोधि मंदिर बहुत बड़ा महत्व है। वहीं हिन्दू धर्मालंबी भी महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते है। पितृपक्ष मेला के दौरान महाबोधि मंदिर में पिंडदान करते है तथा सावन के महीने में कांवरिया लोग भी महाबोधि मंदिर में भगवान शिव और भगवान बुद्ध का दर्शन करने जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बौद्ध व हिन्दूओं के लिए है यह खास स्थल
वहीं बोधगया मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति के सदस्य अरविंद सिंह ने बताया कि महाबोधि मंदिर बोधगया में स्थित है। महाबोधि मंदिर भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली है। यह मंदिर सभी धर्म के लोगों के लिए प्रिय है। खासकर बौद्ध और हिन्दू धर्म के लोग प्रतिदिन पूजा अर्चना करते है। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह के अंदर बहुत प्राचीन शिवलिंग भी स्थापित है, जो भगवान बुद्ध के प्रतिमा के सामने अवस्थित है। वहां प्रतिदिन भगवान बुद्ध और भोलेनाथ के शिवलिंग की भी पूजा होती है।

महाबोधि मंदिर के गर्भगृह के बाहर एक मंदिर है, जहां पर पांच पांडव का भी मंदिर है। उस मंदिर में बौद्ध धर्म के लोग भी जाते है। हिन्दू धर्म के लोग भी जाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए तो महाबोधि मंदिर को देखने के लिए चार बौद्ध और चार हिन्दू धर्म के लोग मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति में सदस्य है।

शंकराचार्य द्वारा स्थापित है यह मंदिर 
वहीं बोधगया में स्थित शंकराचार्य मठ के विवेकानंद आचार्य ने बताया कि महाबोधि मंदिर में जो शिवलिंग स्थापित है। यह विषय बहुत प्राचीन है। इसको समझने के लिए आपको बोधगया का इतिहास के बारे में जानने की बहुत जरुरी है। अभी जो आप जिस मठ में बैठे है, वह आठवीं सदी में शंकराचार्य के द्वारा स्थापित किया हुआ मठ है।

उसी समय से बुद्ध के साथ-साथ भगवान विष्णु और भगवान शंकर की उपासना होती है। सनातन धर्मावलंबियों का विश्वास भगवान बुद्ध, भगवान विष्णु और भगवान शिव में अंतर नहीं रखते है। भगवान बुद्ध जो है, वह भगवान विष्णु के ही नौंवे अवतार है। आप जिस विवाद के विषय में बातचीत कर रहे है। यह विवाद वह लोग करते है, जो धर्म और सांस्कृतिक के नाम पर राजनैतिक लाभ लेने वाले लोग है। 

हिन्दू धर्म के अनुयाइयों भी करने आते है पूजा अर्चना 
वहीं बोधगया मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति के सचिव स्वेता महारथी ने बताया कि महाबोधि महाविहार मंदिर जो है, वह विश्व में प्रसिद्ध है। वह आज से नहीं 2600 साल से पहले से प्रसिद्ध है। यह स्थान ज्ञान स्थली के रूप में प्रसिद्ध रहा है। क्योंकि यहां पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। आज जो मंदिर हमलोग देख रहे हैं, उसका स्वरूप तैयार हुआ है। विश्व भर में जो भगवान बुद्ध की वाणी का प्रसार हुआ है। विभिन्न देशों में अब उसी विश्वास की धारा अब वापस आ रही है। यह मंदिर बौद्ध धर्म के लोगों के लिए नहीं बल्कि हर धर्म के लोग महाबोधि मंदिर में आते है। इस मंदिर में हिन्दू धर्म के अनुयाई भी आते है। ईसाई धर्म के अनुयाई भी आते है।


इस मंदिर में सभी धर्म के लोग आते है। पितृपक्ष मेला के दौरान इस मंदिर में पिंडदान करने के लिए देश-विदेश से भी लोग आते है। महाबोधि मंदिर में पिंडदान करते है। उसकी व्यवस्था बोधगया मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति के द्वारा किया जाता है। वहीं सावन में कांवरिया लोग भी मंदिर में भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed