फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Magadh University Bodh Gaya Jitan Ram Manjhi was not invited for being Dalit warning of public anger march

Magadh University Bodh Gaya: दलित होने के नाते जीतनराम मांझी को नहीं दिया निमंत्रण, जनाक्रोश मार्च की चेतावनी

Thu, 21 Nov 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। साथ ही पीएम और राज्यपाल से कुलपति की शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
Magadh University Bodh Gaya Jitan Ram Manjhi was not invited for being Dalit warning of public anger march
कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में गुरुवार को हम पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया कि मगध विश्वविद्यालय बोधगया में 22वां बिहार आर्थिक परिषद सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क परिवहन राजमार्ग शामिल हुए। विशिष्ठ अतिथि डॉ. अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार शामिल हुए। परंतु स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जो लघु सूक्ष्म मध्य उद्योग भारत सरकार के मंत्री हैं, उन्हें न तो आमंत्रित किया गया और न अति विशिष्ठ अतिथियों में नाम दिया गया। जो आक्रोश का मुख्य कारण है।

विज्ञापन


कुलपति मगध विश्वविद्यालय बोधगया ने इन्हें दलित होने के नाते ऐसा किया, जो घोर निंदनीय है। पार्टी ने इसे पूरे गया लोकसभा क्षेत्र की जनता का अपमान कहा है। जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने कुलपति के खिलाफ जन आक्रोश निकालने के भी बात कही। यह कुलपति न तो सीनेट के सदस्यों को सम्मान दे रही है न तो सिंडिकेट सदस्य को सम्मान दे रहे हैं। जबकि सीनेट के सदस्य भी माननीय हैं, ऐसी स्थिति में पार्टी नेताओं ने बिहार सरकार के कुलाधिपति एवं भारत सरकार के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मगध विश्वविद्यालय कुलपति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अगर पार्टी की मांग नहीं मानी गई तो पार्टी जन आक्रोश मार्च निकालकर इसका विरोध करेगी। साथ ही यह पार्टी मांग करती है कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उचित कार्रवाई करे। जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्री को शामिल न करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। इस बैठक में मुख्य रूप से नारायण प्रसाद मांझी, डॉ. शिक़्बातुल्लाह खान उर्फ टूटू खान, ई. नंदलाल मांझी, असद प्रवेज, दिना मांझी, सागर सिंह, संतोष सागर, सत्येंद्र कुमार राय, मनोज मांझी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed