फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LS Polls 2024: BJP leader Janak Ram's taunt on Lalu Raj, People of Bihar cannot forget massacre

LS Polls: भाजपा का लालू राज पर तंज, 'बिहार की जनता भूल नहीं सकती नरसंहार, राजकुमार-राजकुमारी को नहीं पता...'

Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

LS Polls 2024: भाजपा नेता जनक राम ने कहा कि बिहार की जनता ने उस समय (लालू-रबड़ी राज) की दुर्दशा को देखा है। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता के शासन में कृष्णैया जैसे दलित परिवार में जन्म लेने वाले बेटे की निर्मम हत्या की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
LS Polls 2024: BJP leader Janak Ram's taunt on Lalu Raj, People of Bihar cannot forget massacre
भाजपा नेता जनक राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की जीत आश्वस्त करने के लिए जी जान से चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। वहीं, कुछ नेता आरोप-प्रत्यारोप करने के चक्कर में पुराने विवादित मामलों को कब्र में से बाहर निकाल रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को भाजपा नेता तथा बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने लालू-राबड़ी राज पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए नरसंहार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं को जनता भूल नहीं सकती है। लालू के राजकुमार और राजकुमारी को पता नहीं है कि बिहार का जनादेश किधर जा रहा है। बिहार की 13 करोड़ जनता मोदी जी का परिवार है।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी 140 करोड़ जनता को मानते हैं अपना परिवार
भाजपा नेता ने कहा कि कथनी और करनी में अंतर होता है। बिहार की जनता ने उस समय (लालू-रबड़ी राज) की दुर्दशा को देखा है। मैं तो उसी परिवार से आता हूं जिसने अनुसूचित जाति रविदास के घर में जन्म लिया था। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता के शासन में कृष्णैया जैसे इस दलित परिवार में जन्म लेने वाले बेटे की निर्मम हत्या की गई थी। बीबी विश्वास को कोई भूला है क्या। चंपा विश्वास को कोई भूला है क्या। बिहार में हुए नरसंहार को कोई भूला है क्या। अरवल और जहानाबाद नरसंहार को कोई भूला है क्या।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी और राबड़ी जी के राजकुमार और राजकुमारी को मालूम नहीं है कि बिहार का जनादेश कहां जा रहा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के साथ बिहार की 13 करोड़ जनता खड़ी है। जनता कह रही है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी एक तरह 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजस्वी सिर्फ अपने बहन-बहनोई को ही मानते हैं परिवार
जनक राम ने कहा कि सीएम नितीश कुमार बिहार के 13 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। जंगलराज के महानायक और उनके राजपुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव अपने बहन-बहनोई को ही अपना परिवार मानते हैं। इसके लिए धन्यवाद उनको। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आने वाले 2024 के चुनाव में ‘मोदी है तो मुनकिन है’, ‘मोदी है तो गारंटी है’ इसकी मोहर लगा चुकी है।


जनक राम ने कहा कि भाजपा ने देश के सभी दलित-वंचित परिवार के लोगों को, गरीब के आंसुओं को पोछा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने डरा-धमका करके बम और गोली का जो शासन किया है, वही फिर वापस बिहार में लाना चाहते हैं। अपने बेटी और बेटे के माध्यम से कमजोर तबकों के लोगों को दबाकर, दहशत में डालकर और भय दिखाकर ये सत्ता में वापस आना चाहते हैं। अब बिहार की जनता यह होने नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed