फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Love Story CISF jawan got married in Jehanabad without any band or procession love story is interesting

Love Story: बिना बैंड बाजा और बारात के CISF जवान ने की शादी, बड़ी दिलचस्प है युवक और युवती की लव स्टोरी

Wed, 26 Feb 2025 02:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

Bihar Love Story: प्रेमी युवक मूल रूप से झारखंड के धनबाद निवासी यशवंत सिंह बताया जाता है। जो फिलहाल उत्तराखंड के पितरगढ़ में सीआईएसएफ के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Love Story CISF jawan got married in Jehanabad without any band or procession love story is interesting
प्रेमी प्रेमिका ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यह शादी एक फौजी जवान ने किया। जहां बिना बैंड बाजा, बारात और बिना किसी तामझाम के एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। मामला काको प्रखंड के दक्षिणी स्थित सूर्य मंदिर का है।

विज्ञापन


प्रेमी युवक मूल रूप से झारखंड के धनबाद निवासी यशवंत सिंह बताया जाता है। जो फिलहाल उत्तराखंड के पितरगढ़ में सीआईएसएफ के पद पर तैनात है। जबकि प्रेमिका प्रीति कुमारी गया शहर के ऐपी कॉलोनी की रहने वाली है। यशवंत के पिता व्यवसाय के उद्देश्य से ऐपी कॉलोनी में ही रहते हैं। जहां यशवंत अपने पिता से मिलने गया के ऐपी कॉलोनी में आया करता था और उसकी मुलाकात प्रीति से हुई।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों पहले ही नजर में एक दूसरे को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ गया और दोनों में बातचीत होने लगी। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को भी मिल गई। उसके घर के लोग स्वजातीय होने के बावजूद भी उस लड़के से शादी करना नहीं चाहते थे। इतना ही नहीं लड़की का रिश्ता दूसरे जगह तय की जा रही थी। जो प्रेमिका प्रीति को कहीं से भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब दोनों के पास कहीं जाकर शादी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। इधर, प्रेमिका का प्रेमी यशवंत भी छुट्टी लेकर घर आया हुआ था, जहां उसकी मुलाकात जहानाबाद के एक सीआईएसएफ जवान दोस्त कुंदन से हुई। जो ड्यूटी जाने के लिए गया ट्रेन पकड़ने गया था। दोस्त को अपनी प्रेम कहानी बताया, जिसके बाद उसका दोस्त कुंदन ने अपने परिचय के लोगों से फोन पर बात कराया और उसे मदद करने को कहा। उसके बाद प्रेमी युगल ने घर से भागकर जहानाबाद पहुंच गए, जहां सूर्य मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। शादी से प्रेमी युगल काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि, मीडिया के कैमरे के सामने बोलने से परहेज करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed